पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, गोवा में आज रचाएंगी शादी

सेलिब्रिटी कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा आज यानी 15 नवंबर 2021 की रात शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इससे पहले दोनों की 'हल्दी सेरेमनी' की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, गोवा में आज रचाएंगी शादी

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और उनके पति कुणाल वर्मा (Kunal Verma) की पारंपरिक शादी की रस्में आखिरकार शुरू हो गई हैं। मेहंदी की रात के बाद, स्टार जोड़े ने अपनी हल्दी की रस्म पूरी की और इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

puja banerjee and kunal verma

पहले तो ये जान लीजिए कि, पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने फरवरी 2020 में कोर्ट मैरिज की थी, पूजा ने हमेशा पारंपरिक शादी करने का सपना देखा था, जो आखिरकार हो रहा है। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा एक बच्चे, कृशिव वर्मा के माता-पिता हैं, जिसका उन्होंने 9 अक्टूबर 2020 को स्वागत किया था। कृशिव अपने पिता कुणाल के साथ घोड़ी पर बैठने के लिए तैयार हैं। 11 नवंबर 2021 को पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'सेव द डेट' नोट के साथ अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी। फोटो में हम दोनों को ट्रेडिशनल आउटफिट में पोज देते हुए देख सकते हैं। इसके साथ पूजा ने लिखा था, "और आखिरकार।"

Puja Banerjee

15 नवंबर 2021 यानी आज, पूजा और कुणाल की अपनी सपनों की शादी गोवा में संपन्न होगी, और मुख्य कार्यक्रम से पहले, स्टार जोड़े ने अपनी हल्दी रस्म का आयोजन किया और इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। पूजा की दोस्त मोनालिसा ने होने वाली दुल्हन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस हल्दी में सराबोर नजर आ रही हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। फोटो में पूजा को लाल बॉर्डर वाली पीली साड़ी पहने देखा जा सकता है। वहीं, कुणाल के दोस्त ने उनकी हल्दी की रस्म के वीडियोज शेयर किए हैं। य​हां देखें इसके स्क्रीनशॉट।

Puja Banerjee Kunal Verma Haldi

Puja Banerjee Kunal Verma Haldi

Puja Banerjee Kunal Verma Haldi

Puja Banerjee Kunal Verma Haldi

Puja Banerjee Kunal Verma Haldi

इसके पहले, 14 नवंबर 2021 को पूजा और कुणाल की मेहंदी की रात थी और उन्होंने पार्टी से कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। इस सेरेमनी के लिए जहां कुणाल ने सफेद पैंट के साथ हल्के हरे रंग का कुर्ता और उस पर फूलों का कढ़ाई वाला सफेद नेहरू जैकेट पहना था। वहीं, पूजा एक ग्रीन कलर के लहंगे में सुंदर लग रही थीं। उनका बेटा कृशिव सफेद पायजामे के साथ एक गुलाबी कुर्ते में काफी क्यूट लग रहा था।

Puja Banerjee Mehendi night

Puja Banerjee Mehendi night

Puja Banerjee Mehendi night

Puja Banerjee Mehendi night

Puja Banerjee Mehendi night

Puja Banerjee Mehendi Night

Puja Banerjee Mehendi Night

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि, 9 साल तक डेटिंग करने और 2017 में इंगेजमेंट करने के बाद पूजा और कुणाल ने अप्रैल 2020 में बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधने की योजना बनाई थी, लेकिन महामारी ने उनके लिए इसे बर्बाद कर दिया था। बाद में अप्रैल 2020 में इस जोड़े ने घोषणा की थी कि, उन्होंने फरवरी 2020 में पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली है।

puja banerjee and kunal verma

फिलहाल, पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अपनी शादी के बाद मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करने की योजना बनाई है। तो आपको कपल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.