कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने गर्लफ्रेंड निधि मुनि सिंह संग रचाई शादी, देखें वेडिंग की खूबसूरत वीडियोज

कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड निधि मुनि सिंह संग शादी कर ली है। आइए हम आपको कपल की शादी की फोटोज व वीडियोज दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने गर्लफ्रेंड निधि मुनि सिंह संग रचाई शादी, देखें वेडिंग की खूबसूरत वीडियोज

फेमस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले डांसर, कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक (Punit Pathak) 11 दिसंबर 2020 को अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधि मुनि सिंह (Nidhi Moony Singh) संग शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए हम आपको पुनीत पाठक और निधि के शादी की फोटोज व वीडियोज दिखाते हैं।

दरअसल, काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पुनीत पाठक और निधि मुनि सिंह अब सात जनम तक एक-दूजे के होने की प्रतिज्ञा ले चुके हैं। कपल ने 11 दिसंबर 2020 को बड़े ही सादगी के साथ कोराना की गाइडलाइंस के मुताबिक बेहद खास दोस्तों और मेहमानों की मौजूदगी में शादी के सात फेरे लिए। इस दौरान कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था। इनकी खूबसूरती का अंदाजा आप नीचे दिए गए गए फोटोज और वीडियोज को देखकर लगा सकते हैं। (ये भी पढ़ें: 4 साल तक अर्चना पूरन सिंह को छिपानी पड़ी थी अपनी शादी, अब खुद बताई इसके पीछे की वजह)

यहां देखें शादी की फोटो और वीडियोज

यही नहीं कपल की शादी में उनकी खास दोस्त व काॅमेडियन भारती सिंह भी पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने जमकर डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह ढोल पर जबरदस्त अंदाज में भांगड़ा कर रही हैं। वहीं उनके साथ उनके पति हर्ष लिंबाचिया और पुनीत पाठक भी डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। (ये भी पढ़ें: पति परमीत के बर्थडे पर अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो, लिखा ‘7 जन्मों के लिए रेडी हूं')

इसके साथ ही भारती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बहुत ही प्यारा वीडियो सोझा किया है। जिसमें पुनीत और निधी एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में एक महिला पुनीत का सेहरा ठीक करती दिख रही है, ये महिला पुनीत की मां मालूम होती हैं, वहीं पुनीत को देखकर उनकी दुल्हनियां बहुत खुश हो रही हैं और उनकी तारीफ करती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने लिखा, ''मेरे फेवरेट कपल को बधाई।''

कपल ने इस दिन की थी सगाई

26 अगस्त 2020 को पुनीत ने अपने  इंस्टाग्राम पर सगाई की कई तस्वीरों को साझा किया था। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी काफी बेहतरीन लग रही है। सगाई में निधि ने जहां हल्के पीले और लाल रंग का एथनिक आउटफिट पहना था। वहीं, पुनीत फ्लोरल प्रिंट इंडियन वियर में दिखाई दिए थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पुनीत ने लिखा था, ''हमेशा की शुरुआत करने के लिए!...मेरी छठी इंद्री तुम'' @nidhimoonysingh... #ENGAGED.'' 

पुनीत ने 8 दिसंबर 2020 को अपनी शादी की तारीख की अनाउंसमेंट भी सोशल मीडिया के जरिए ही किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तारीख वाला नोट शेयर करते हुए लिखा था, 'एक तारीख जो हमेशा हमारे साथ रहेगी, एक तारीख जो हमें हमेशा के लिए बदल देगी। 11/12/2020 एक नए चैप्टर की शुरुआत है। ऐसा चैप्टर जिसमें खूबसूरत कहानियां होंगी, तुम्हारी, मेरी और हमारी।' (ये भी पढ़ें: त्रिशाला दत्त ने पापा संजय दत्त के ड्रग एडिक्शन के सवाल पर दिया ये रिएक्शन, लिखा एक लंबा नोट)

वर्कफ्रंट की बात करें तो, पुनीत कई रियलिटी डांस शोज जैसे- 'डांस इंडिया डांस' (सीज़न 2), 'झलक दिखला जा', 'दिल है हिंदुस्तानी', 'डांस प्लस', 'इंडिया बनेगा मंच', 'डांस चैंपियंस' का हिस्सा रहे हैं। पुनीत एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने कई रियलिटी शो में जज के रूप में भी काम किया है।

फिलहाल, पुनीत पाठक और निधि मुनि सिंह अब अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.