पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर संग की शादी, वेडिंग फोटोज आईं सामने

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी कर ली है। आइए आपको इनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर संग की शादी, वेडिंग फोटोज आईं सामने

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज यानी 7 जुलाई 2022 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा इलाके की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ चंडीगढ़ में अपने आधिकारिक आवास पर एक अंतरंग शादी समारोह में सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई। इस समारोह में बेहद कम ही लोग शामिल हुए। अब भगवंत मान की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Bhagwant Mann

(ये भी पढ़ें- CM भगवंत मान दूसरी बार करने जा रहे हैं शादी, जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर?)

सामने आई शादी की तस्वीरों में भगवंत और गुरप्रीत सिख रीति-रिवाज से शादी की रस्में पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुल्हन गुरप्रीत रेड लहंगे में बेहद सुंदर दिख रही हैं। वहीं, भगवंत गोल्डन कलर के कुर्ता-पायजामा और जैकेट में काफी अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने अपने सिर पर येलो पगड़ी भी बांधी हुई है। यहां देखें तस्वीरें।

bhagwant wedding

bhagwant wedding

bhagwant wedding

bhagwant wedding

भगवंत मान की शादी समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा और मनीष सिसोदिया सहित 'आम आदमी पार्टी' के कई नेता शामिल हुए। 'आप' नेताओं के अलावा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी गेस्ट लिस्ट में शामिल थे।

bhagwant wedding

48 वर्षीय भगवंत मान साल 2015 में अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे। पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं। उनकी पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर और उनके बच्चे यूएसए में रह रहे हैं। उनकी बेटी सीरत कौर मान (21) और बेटा दिलशान मान (17) इस साल 16 मार्च 2022 को उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका से आए थे।

Bhagwant Mann with ex wife and kids

सूत्रों के मुताबिक यह एक अरेंज मैरिज है। डॉ. गुरप्रीत कौर, अपने करीबी परिवार में गोपी के नाम से जानी जाती हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं और अपने परिवार के साथ मोहाली में रहती हैं। 'एएनआई' द्वारा प्राप्त भोजन मेन्यू के अनुसार, शादी में शामिल मेहमानों को कढ़ाई पनीर, तंदूरी कुलचे, दाल मखनी, नवरत्न बिरयानी, मौसमी सब्ज़ियां, खुबानी भरवां कोफ्ता, और बुरानी रायता सहित कई भारतीय और इटैलियन व्यंजनों का स्वाद चखने को मिला। भगवंत मान की शादी में मेहमानों के लिए ताज़े फ्रूट ट्रिफ़ल, मूंग दाल का हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई और ड्राई फ्रूट रबड़ी जैसी मिठाइयां भी थीं। 

bhagwant wedding

(ये भी पढ़ें- राखी सावंत की मां आदिल संग उनके रिश्ते से हैं बेहद खुश, बात करते हुए भावुक हुईं एक्ट्रेस)

फिलहाल, हम भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनकी शादी की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको भगवंत की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.