एलिजाबेथ II और प्रिंस फिलिप की लव स्टोरी: पहली मुलाकात से शादी तक, खास है इनकी प्रेम कहानी

ब्रिटिश की महारानी एलिजाबेथ 2 और प्रिंस फिलिप की प्रेम कहानी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। पहली मुलाकात से लेकर शादी तक उनकी लव स्टोरी हर किसी के लिए एक मिसाल है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

एलिजाबेथ II और प्रिंस फिलिप की लव स्टोरी: पहली मुलाकात से शादी तक, खास है इनकी प्रेम कहानी

कुछ प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें सदियों तक याद रखा जाता है। ऐसी कहानियां न केवल इतिहास के पन्नों में अमर हो जाती हैं, बल्कि हमेशा-हमेशा के लिए लोगों के जेहन में बस जाती हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी है ब्रिटिश साम्राज्य की महारानी एलिजाबेथ 2 (Elizabeth ii) और प्रिंस फिलिप (Philip) की प्रेम कहानी, जो किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। 

elizabeth

प्रिंस फिलिप का देहांत 9 अप्रैल 2021 को हुआ था और अब 8 सितंबर 2022 को 96 साल की उम्र में क्वीन एलिजाबेथ ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। भले ही पावर कपल अब इस दुनिया में नहीं है, पर जब भी किसी प्रेम कहानी की बात की जाएगी, उसमें एजिलाबेथ और प्रिंस फिलिप का नाम भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाएगा।

एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप की पहली मुलाकात

elizabeth

ग्रीस की रानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप रिश्ते में कजिन थे। दरअसल, दोनों रानी विक्टोरिया के परपोते थे। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 1939 में 'ब्रिटानिया रॉयल नेवल कॉलेज' में हुई थी, जब फिलिप 18 वर्ष के थे और एलिजाबेथ 13 साल की थीं। उस वक्त फिलिप नेवी में एक कैडेट थे। तब तत्कालीन राजकुमारी ने अपने परिवार के साथ रॉयल नेवी कॉलेज का दौरा किया और दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया। 

एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप के प्यार की शुरुआत

elizabeth 2

पहली नजर का ये प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जब प्रिंस फिलिप समुद्र में थे, उसी दौरान फिलिप और राजकुमारी के बीच पत्र लिखने का सिलसिला शुरू हुआ। फिलिप अक्सर अपने काम से छुट्टी लेकर शाही परिवार का दौरा करते थे और विंडसर कैसल व बालमोरल में एलिजाबेथ के साथ समय बिताते थे। 

एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप ने 1947 में की सगाई

elizabeth

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद साल 1946 में जब फिलिप ने बालमोरल में अपने परिवार के साथ एक महीने का समय बिताया, तब उन्होंने एलिजाबेथ को प्रपोज किया और राजा से एलिजाबेथ के साथ शादी की बात की। हालांकि, तब उनके पिता ने कहा कि वह अभी सगाई ही करें और जब एलिजाबेथ 21 की हो जाएं, तब शादी करें। इसके बाद सगाई की अंगूठी तैयार की गई। ये अंगूठी फिलिप की मां के टियारा से निकाले गए हीरे से तैयार की गई थी। इसके बाद साल 1947 में इस प्यारे कपल ने बकिंघम पैलेस में सगाई कर ली थी।

फिलिप-एलिजाबेथ की रॉयल वेडिंग

elizabeth

20 नवंबर 1947 इतिहास की वह तारीख थी, जब दुनिया के मोस्ट पावर फुल देश की दो महान शख्सियत शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों ने 20 नवंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में शादी की थी। दोनों की शादी में 150 मेहमान शामिल हुए थे। शादी के लिए बकिंघम पैलेस में एक लंच का आयोजन किया गया और इसके साथ ही इसमें एक टोइंग, टियरेड वेडिंग केक भी था।

प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ का हनीमून

elizabeth 2

शादी के बाद रॉयल कपल ने ब्रॉडलैंड्स में अपने हनीमून की प्लानिंग की थी। उन्होंने हैम्पशायर में अपनी फैमिली प्रॉपर्टी और 18वीं शताब्दी के शुरुआती दिनों में बलाराम की प्रॉपर्टी  के जंगल के बीच में दो सप्ताह का समय बिताया था। कहा जाता है कि कपल ने अपने हनीमून पर काफी खर्चा किया था।

प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ के बच्चे

elizabeth 2

फिलिप और एलिजाबेथ ने चार बच्चों के साथ अपने परिवार को पूरा किया था। दोनों के चार बच्चे प्रिंस चार्ल्स, राजकुमारी ऐनी, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड हैं। वहीं, उनके आठ पोते और 10 ग्रैंड पोते-पोतियां हैं। 

1953 में ब्रिटिश की महारानी बनीं एलिजाबेथ

elizabeth 2

अपने पिता किंग जॉर्ज VI की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ को केवल 25 वर्ष की आयु में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताज पहनाया गया था। अपने राज्याभिषेक के दिन वह यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका संघ, पाकिस्तान और सीलोन की शासक सम्राट बनी थीं। इस दौरान हर पल प्रिंस फिलिप उनके साथ थे। 

2017 में फिलिप-एलिजाबेथ ने मनाई प्लेटिनम वर्षगांठ

elizabeth

इस जोड़े ने साल 2017 में अपनी शादी की ऐतिहासिक 70वीं सालगिरह को सेलिब्रेट किया था। एलिजाबेथ और फिलिप की शादी ब्रिटिश शाही इतिहास की सबसे लंबी शादी है।

8 सितंबर 2022 को एलिजाबेथ ने कहा अलविदा

elizabeth

अपने हंसमुख मिजाज, प्यारी मुस्कुराहट और दयालु स्वभाव वालीं रानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 8 सितंबर 2022 को 96 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका राजकीय अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने की उम्मीद है, जिसके बाद उन्हें विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज VI मेमोरियल में दफनाया जाएगा। महारानी का विश्राम स्थल दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बगल में होगा, जिनका पिछले साल निधन हो गया था।

अटूट और प्रेरणादायक था दोनों का प्रेम

elizaneth 2

(ये भी पढ़ें- नैपकिन पर कविता लिखकर भेजी थी सोनिया के पास, पहली नज़र में ही दिल दे बैठे थे राजीव गांधी)

फिलिप और एलिजाबेथ की प्रेम कहानी हमेशा से लोगों के आकर्षण का केंद्र रही थी। दोनों ने जीवन के हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का मजबूती से साथ दिया था। दोनों को हमेशा एक साथ हर जगह देखा जा सकता था। बचपन से लेकर अंत समय तक दोनों के बीच अटूट प्यार था, जो तमाम कपल्स के लिए एक मिसाल है और हमेशा एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।  

elizabeth

(ये भी पढ़ें- जयललिता की बायोग्राफी: शोभन बाबू और एमजीआर संग था अफेयर! इसलिए नहीं कर पाई थीं शादी)

वैसे, इतिहास की इस रॉयल लव स्टोरी पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.