राधिका मर्चेंट को पैपराजी ने कहा श्लोका मेहता, अंबानी फैमिली की होने वाली बहू ने दिया क्यूट रिएक्शन

अंबानी परिवार की होने वाली 'बहू' राधिका मर्चेंट को डायर इवेंट में पैपराजी ने श्लोका मेहता कहकर बुलाया, तो उन्होंने एक जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राधिका मर्चेंट को पैपराजी ने कहा श्लोका मेहता, अंबानी फैमिली की होने वाली बहू ने दिया क्यूट रिएक्शन

30 मार्च 2023 को मुंबई में 'गेटवे ऑफ इंडिया' पर लग्जरी ब्रांड 'डायर' का फैशन शो आयोजित किया गया और इसमें बॉलीवुड के जाने-माने लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में रेखा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, श्वेता बच्चन नंदा और कई अन्य लोग शामिल हुए। हालांकि, यह नीता अंबानी की जल्द होने वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) थीं, जिन्होंने शो को चुरा लिया, क्योंकि उन्होंने ननद ईशा अंबानी (Isha Ambani) के साथ इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

राधिका मर्चेंट ने खुद को श्लोका मेहता कहने पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

इवेंट में क्रीम कलर के गाउन में पहुंचीं राधिका बेहद स्टनिंग लग रही थीं। जैसा कि पैपराजी ने इवेंट में ननद-भाभी की जोड़ी को देखा, उनसे तस्वीरें क्लिक कराने के लिए कहा। हुआ यूं कि उनका नाम बुलाते समय फोटोग्राफर्स ने गलती से राधिका को श्लोका कह दिया। हालांकि, खुद को गलत नाम से बुलाए जाने के बाद राधिका ने इस गलती को ठीक नहीं किया और ज़ोर से हंस पड़ीं। यह वाकई एक प्यारा पल था।

radhika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इवेंट के लिए राधिका मर्चेंट ने क्रीम कलर की हॉल्टर ड्रॉप-स्लीव ड्रेस पहनी थी और डायमंड स्टड के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। राधिका ने अपने बालों को वापस पोनीटेल में कंघी करके ब्लैक हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, ईशा अंबानी ने फ्लोरल येलो कलर की ड्रेस में अपने लुक को सिंपल रखा था। दोनों ने ही शानदार 'Dior' बैग्स कैरी किए हुए थे।

siha

राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता का रिश्ता

राधिका मर्चेंट अंबानी फैमिली के सभी सदस्य के साथ एक अच्छा बंधन साझा करती हैं, लेकिन उनकी भाभी श्लोका मेहता के साथ उनका रिश्ता काफी खास है। अक्टूबर 2022 में राधिका ने श्लोका मेहता के साथ डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। राधिका ने मैचिंग चोली और पीच कलर के दुपट्टे के साथ स्टनिंग व्हाइट लहंगा चुना था। वहीं, श्लोका ने पीच कलर की खूबसूरत सफेद साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स से एक्सेसराइज़ किया था।

radhika

'एनकोर हेल्थकेयर' के सीईओ व वाइस चेयरमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट कभी भी लाइमलाइट हासिल करने में फेल नहीं होती हैं, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों में से एक हैं। जनवरी 2023 में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ उनकी सगाई के बाद से उनके फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नीता अंबानी-ईशा अंबानी 'NMACC' के भव्य उद्घाटन के लिए हैं एक्साइटेड, अंदर की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, श्लोका कहे जाने पर राधिका मर्चेंट की प्रतिक्रिया हमें बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.