Radhika Merchant की मेहंदी का वीडियो आया सामने, 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर डांस करती आईं नजर

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें होने वाली दुल्हन डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Radhika Merchant की मेहंदी का वीडियो आया सामने, 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर डांस करती आईं नजर

Anant Ambani And Radhika Merchant Mehendi Ceremony: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले साल 29 दिसंबर को अनंत और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में सगाई की थी। हाल ही में, हमें राधिका की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी फंक्शन का एक वीडियो मिला है, जिसमें होने वाली दुल्हन डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 

radhika

राधिका ने अपने मेहंदी फंक्शन में किया डांस

हाल ही में, आकाश अंबानी के इंस्टा फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जो राधिका की मेहंदी सेरेमनी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गुलाबी हैवी लहंगे में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हाथों पर मेहंदी लगाए वह 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर झूमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान बालों की चोटी बनाए और चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट लिए होने वाली दुल्हन राधिका की खुशी देखने लायक थी, जो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

इससे पहले, राधिका और अनंत अंबानी की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर सामने आई थी। इस तस्वीर में राधिका अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही थीं। मेहंदी की रस्म पर राधिका ने रेगुलर ग्रीन कलर के आउटफिट को छोड़कर फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने पोल्की चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग-टीका और एक लंबे नेकलेस को कैरी किया था। राधिका ने अपने लुक को बालों की चोटी बनाकर डेवी मेकअप के साथ पूरा किया था। 

radhika

29 दिसंबर 2022 को हुई थी अनंत-राधिका की सगाई (Radhika Merchant-Anant Ambani Engagement)

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका से 29 दिसंबर 2022 सगाई की थी। उनकी सगाई धार्मिक तरीके से राजस्थान के नाथद्वारा मंदिर में संपन्न हुई थी। अपनी रोका सेरेमनी में राधिका ने गोटा पट्टी वर्क वाला गुलाबी सूट पहना था। वहीं, अनंत ने पर्पल कलर का कुर्ता पहना था। अनंत अंबानी-राधिका की सगाई की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

radhika

फिलहाल, राधिका की मेहंदी सेरेमनी का डांस वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.