राधिका पंडित ने बच्चों के राखी उत्सव की झलकियां कीं शेयर, 'धोती पैंट' में क्यूट दिखे मुंचकिन्स

साउथ सुपरस्टार यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने दोनों बच्चों आयरा और यथर्व के रक्षाबंधन उत्सव के तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राधिका पंडित ने बच्चों के राखी उत्सव की झलकियां कीं शेयर, 'धोती पैंट' में क्यूट दिखे मुंचकिन्स

दक्षिण भारतीय सितारे नवीन कुमार गौड़ा उर्फ यश (Yash) और उनकी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) मनोरंजन इंडस्ट्री में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले जोड़ों में से एक हैं। उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को शादी रचाई थी और उनके दो खूबसूरत बच्चे आयरा व यथर्व हैं। चारों का परिवार एक साथ खुशहाल जीवन जी रहा है। बिंदास माता-पिता अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी आकर्षक झलक साझा करने का कभी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

radhika

उदाहरण के लिए, 6 जुलाई 2022 को राधिका पंडित ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी 500वीं पोस्ट को चिह्नित करने के लिए एक बहुत ही मनमोहक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में राधिका अपने प्यारे पति यश और छोटे बच्चों आयरा और यथर्व के साथ मुस्कुराते हुए व कैमरे की ओर पोज देती हुई दिखाई दे रही थीं। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, ''मेरी 500वीं तस्वीर के लिए एक विशेष!''

Yash

(ये भी पढ़ें- करीना ने सैफ अली खान के मैरिज प्रपोजल को दो बार कर दिया था मना, एक्ट्रेस ने अब बताई वजह)

11 अगस्त 2022 को राधिका पंडित ने अपने इंस्टा हैंडल से पति यश के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपने बच्चों आयरा और यथर्व के रक्षाबंधन उत्सव की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। पहली तस्वीर में आयरा को रस्म करते हुए दिखाया गया है, जबकि यथर्व इसे ध्यान से देख रहे हैं। अन्य तस्वीरों में दोनों को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं, यथर्व अपनी बहन के गालों पर किस करते हुए भी दिखाई दिए। इस अवसर के लिए आयरा ने धोती पैंट के साथ लाल रंग का पेप्लम टॉप पहना था और यथर्व सफेद शेरवानी के साथ धोती पैंट पहने नजर आए। प्यारे पलों को साझा करते हुए माता-पिता ने लिखा, ''भाई-बहनों का बंधन अपूरणीय है। वे एक साथ हंसते हैं, एक साथ रोते हैं, लड़ते हैं और एक-दूसरे के साथ खेलते हैं। उनके पास एक-दूसरे का साथ है और यही काफी है। सभी प्यारे भाई-बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!''

radhika pandit

radhika pandit

radhika pandit

radhika pandit

radhika pandit

(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने रक्षाबंधन की खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर, बेटी निशा ने दोनों भाइयों को बांधी राखी)

राधिका एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 29 जून 2022 को राधिका ने अपने बेटे यथर्व की एक सुपर क्यूट तस्वीर साझा की थी। फोटो में उन्हें समुद्र तट पर खड़ा देखा जा सकता है। हालांकि, जिस बात ने हमारा ध्यान खींचा, वह था यथर्व का पोज़, जो उनके पिता यश की प्रतिष्ठित फिल्म 'केजीएफ 2' के पोज़ से मिलता-जुलता था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ''परिचित लगता है, नहीं''

yash

yash

फिलहाल, हमें तो यश और राधिका के बच्चे रक्षाबंधन समारोह के लिए अपनी यूनिक ड्रेस में बेहद प्यारे लग रहे हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.