advt
दुनिया के ज्यादातर बच्चों को अपने माता-पिता की कार्बन कॉपी कहा जाता है। यही नहीं, बच्चों के चाल-ढाल से लेकर रहन-सहन तक, उनके हर एक गुण की उनके पेरेंट्स से तुलना की जाती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि कुछ बच्चे हूबहू बिल्कुल अपने माता-पिता की तरह ही लगते हैं। उनकी शक्ल अपने पेरेंट्स से इतनी मिलती है कि कभी-कभी दोनों में फर्क करना तक मुश्किल हो जाता है।
advt
इन बच्चों में से एक नाम ‘KGF’ स्टार यश (Yash) और उनकी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) के लाडले बेटे ‘यथर्व’ (Yatharv) का भी है, जिनकी तुलना अक्सर अपने स्टार पेरेंट्स से की जाती है। कपल के बेबी बॉय के लुक्स के बारे में बात करने से पहले आपको यश और राधिका की लव स्टोरी के बारे में बता देते हैं। (ये भी पढ़ें: जब शार्मिला टैगोर नही दे पाती थीं बेटे को समय, तब सैफ अली खान की 'दूसरी मां' ने की थी उनकी देखभाल)
advertisement
advt
दरअसल, यश और राधिका ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटी कपल्स में से एक हैं। एक-दूसरे के प्यार में पड़ने के बाद, दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी। इसके बाद 2 दिसंबर 2018 में कपल पहली बार एक क्यूट लिटिल गर्ल ‘आयरा’ के माता-पिता बने थे। वहीं, 30 अक्टूबर 2019 को राधिका ने अपने दूसरे बच्चे ‘यथर्व’ को जन्म दिया था।
advt
ये एडोरेबल कपल अपने बच्चों से बेहद प्यार करता है, और अक्सर सोशल मीडिया हैंडल पर अपने क्यूट किड्स की फोटो शेयर करता नजर आता है। इसी कड़ी में 25 नवंबर 2020 को राधिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज में पहली तस्वीर एक्ट्रेस के बचपन की है, जिसमें वो अपनी मां की गोद में लेटी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर यथर्व की है। इस फोटो में भी राधिका की मां अपने नाती को प्यार से गोद में खिलाती हुई देखी जा सकती हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में राधिका और यथर्व की शक्ल एक-दूसरे से काफी हद तक मिल रही है, और दोनों के बीच में अंतर निकालना बेहद मुश्किल है। (ये भी पढ़ें: इरा खान ने शेयर कीं आजाद के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें, नजर आ रही भाई-बहन की खूबसूरत बॉन्डिंग)
advertisement
advt
इस कोलाज के कैप्शन में राधिका ने लिखा, “मैंने नोटिस किया है कि आपमें से कई लोगों ने ये बात कही है कि यथर्व मेरी तरह लगता है...वैसे वो मेरा और यश दोनों का कॉम्बिनेशन है, लेकिन यहां आपके लिए एक मजेदार तस्वीर है।”
advt
इससे पहले 28 मई 2020 को भी राधिका ने यश और अपने लिटिल चैंप यथर्व के साथ एक एडोरेबल तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में यथर्व को एक प्यारी स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज करते हुए देखा सकता है, वहीं यश बड़े ही प्यार से अपनी नन्ही सी जान को देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में मॉम राधिका ने लिखा था, “मेरे फेवरेट लड़के”, और साथ ही में एक हार्ट इमोजी भी बनाई थी। इस तस्वीर में भी फैंस यथर्व के फीचर्स की उनके डैडी से तुलना करते नजर आए थे।
advertisement
वहीं, 30 अक्टूबर 2020 को यथर्व के पहले जन्मदिन के मौके पर दोनों पेरेंट्स अपने लाडले बेटे को ख़ास अंदाज में बर्थडे विश करते नजर आए थे। इस दौरान मां राधिका ने यथर्व के पैदा होने से लेकर अब तक बिताए गए सारे एडोरेबल मोमेंट्स का एक प्यारा सा कोलाज इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे उनको जो हमेशा मेरे बेबी बॉय रहेंगे। लव यू।” इसके साथ ही उन्होंने कई हार्ट इमोजी भी बनाई थी। वहीं, यश ने भी यथर्व की एक क्यूट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “जोर से गरजो, हैप्पी बर्थडे मेरे लिटिल शेर।” (ये भी पढ़ें: रितेश देशमुख व जेनेलिया ने बेटे रियान को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर किए खूबसूरत वीडियो)
advt
इसके अलावा यथर्व के 6 महीने पूरे होने पर भी इस लवली कपल ने अपनी पूरी फैमिली की कुछ एडोरेबल तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में, जहां यश अपनी लविंग वाइफ राधिका के बगल में खड़े हैं, वहीं राधिका अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दूसरी तस्वीर में आयरा कैमरे में पोज देती दिखाई दे रही हैं, और उनके छोटे भाई अपनी मां की बाहों में आराम फरमाते देखे जा सकते हैं। ये प्यार से भरी फोटोज फैंस को उस दौरान फैमिली गोल्स दे रही थीं।
फिलहाल, यश और राधिका अपने दोनों के बच्चों के साथ एक हैप्पी फैमिली लाइफ गुजार रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये कोलाज कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...