रघु राम ने शेयर किया प्रेग्नेंट पत्नी का क्यूट वीडियो, देख फैंस बोले- जुड़वां बच्चों का है इंतजार

रोडीज (Roadies) फेम रघु राम (Raghu Ram) ने पत्नी नताली डि लुसियो (Natalie Di Luccio) का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। यहां देखिए रघु ने क्या पोस्ट किया है?

img

By Manali Rastogi Last Updated:

रघु राम ने शेयर किया प्रेग्नेंट पत्नी का क्यूट वीडियो, देख फैंस बोले- जुड़वां बच्चों का है इंतजार

दुनिया में मां बनने के एहसास से बेहतर और कोई एहसास नहीं होता। दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता कोई है तो वो मां और बच्चे का। अगर ये कहा जाए कि सबसे निस्वार्थ रिश्ता कौन सा होता है तो इस लिस्ट में सबसे पहले मां और बच्चे का ही रिश्ता आता है। किसी भी महिला के लिए सबसे सुखद एहसास मां बनने का होता है। जब बच्चा नौ महीने मां की कोख में होता है तो उसके लिए वही छोटी सी जगह उसका घर होती है, जहां वो अपने आपको सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है। इस दौरान मां भी अपने बच्चे से मिलने के लिए काफी बेचैन होती है। कुछ ऐसा ही एहसास पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो रोडीज (Roadies) फेम रघु राम (Raghu Ram) की कनाडियन पत्नी नताली डि लुसियो (Natalie Di Luccio) महसूस कर रही हैं। जो अपने बच्चें से मिलने के लिए बेहद ही बेताब होती नजर आईं हैं।

एक्टर रघु राम की पत्नी नताली डि लुसियो जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। वहीं, रघु अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रघु से अपने नन्हें मेहमान को देखना का जरा भी इंतजार नहीं हो रहा है। ऐसे में रघु राम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी कनाडियन पत्नी नताली डि लुसियो अपने भाई-बहन के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ रघु ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। अपने पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘प्लीज अब तो बाहर आ जाओ ना। मेरे सिस्टर इन लॉ और ब्रदर इन लॉ इतने हफ्ते से नन्हें मेहमान से मिलने का बेसब्री से इंतजार रहे थे, लेकिन उन्हें सिंगापुर वापस जाना है। मगर हम सब तुमसे (नन्हें मेहमान) से मिलने का इंतजार रहे हैं। प्लीज अब आ जाओ ना!’ (ये भी पढ़ें: जेनेलिया और रितेश देशमुख ने जमकर किया रोमांटिक डांस, फैंस बोले- कपल हो तो ऐसा)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फैंस रघु राम के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जब से रघु ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, तब से इस पर ढेर सारे कमेंट्स आ चुके हैं। यहीं नहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल भी हो रहा है। आपको बता दें कि रघु राम और नताली डि लुसियो अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब रघु को अपने पहले बेबी के लिए इतना एक्साइटेड होता हुआ देखा गया हो। वो लगातार नताली की बेबी बंप के साथ तस्वीर और वीडियो शेयर कर करते ही रहते हैं। वहीं, फैंस भी उनके पोस्ट्स को काफी पसंद करते हैं और रघु राम के साथ फैंस भी उनके बेबी के आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: हुमा कुरैशी पर चढ़ा प्यार का बुखार, बॉयफ्रेंड मुदस्सर अजीज संग कुछ यूं सेलिब्रेट किया अपना न्यू ईयर)

आपको बता दें कि नताली डि लुसियो के साथ रघु राम की दूसरी शादी है। नताली से पहले रघु की पहली शादी 2006 में सुगंधा गर्ग से हुई थी। सुगंधा और रघु 12 साल से साथ रह रहे थे। लेकिन बाद में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए 2018 में तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। इसके तुरंत बाद रघु नताली डि लुसियो के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे और अब बेसब्री से अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या को देखने के लिए फैंस से ज्यादा उतावले हैं अभिषेक बच्चन, ये रहा सबूत)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वैसे हम रघु राम और नताली डि लुसियो को अभी से ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। उम्मीद है जल्द ही उनके घर में नन्हीं किलकारियां गूजेंगी। आपको रघु राम और नताली की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में जरुर बताएं। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो वो भी दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.