बेटे रिदम से मिलने पहुंचे रणविजय सिंह को रघु राम ने ऐसे किया ट्रोल, कहा- अभी तक नहीं बदली ये चीज

रघु राम (Raghu Ram) और उनकी पत्नी नताली डि लुसियो (Natalie Di Luccio) के बेटे रिदम (Rythm) से मिलने रणविजय सिंह (Rannvijay Singh) अपनी पूरी फैमिली संग उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद देखिए किस बात को लेकर रघु ने रणविजय को सबके सामने ट्रोल किया।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

बेटे रिदम से मिलने पहुंचे रणविजय सिंह को रघु राम ने ऐसे किया ट्रोल, कहा- अभी तक नहीं बदली ये चीज

 कहते हैं दोस्ती एक बेहद प्यारा रिश्ता होता है, जोकि वक्त के साथ-साथ और भी गहरा होता चला जाता है। बॉलीवुड और टेलीविनज इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स मौजूद हैं। जोकि अपनी बेहतरीन दोस्ती के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। उन्ही में से एक हैं एमटीवी रोडिया (MTV Roadies) फेम रणविजय सिंह (Rannvijay Singh) और रघु राम (Raghu Ram)। दोनों एक-दूसरे के हर गम और खुशी में साथ निभाते हुए हमेशा नजर आते हैं। हाल ही में रघु राम और उनकी पत्नी नताली डि लुसियो 6 जनवरी को माता-पिता बने थे। इसके बाद कई स्टार्स ने उनके घर आकर बधाइयां दी। लेकिन इस बार उनके घर रणविजय अपनी पूरी फैमिली संग पहुंचे। जहां रघु राम के बेटे रिदम (Rythm) से मिलकर वो काफी खुश हुए और उन्होंने एक पोस्ट अपनी मुलाकात से जुड़ा हुआ सोशल मीडिया पर शेयर किया। उस तस्वीर पर जो रघु ने जो कमेंट किया उसकी चर्चा हर जगह हो रही है।

 रघु राम और उनकी पत्नी नताली डि लुसियो (Natalie Di Luccio) के बेटे रिदम से मिलकर रणविजय सिंह काफी खुश हुए। उन्होंने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसमें वो, उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा और बेटी कायनात सिंह रघु राम के बेटे रिदम के साथ नजर आ रहे हैं। रणविजय ने रिदम को अपनी गोद में लिया हुआ है। वहीं, कायनात उसे देखकर मुस्कुरा रही होती हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने बेहद ही प्यारा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कैप्शन में लिखा- मिलिए रयथ्म (Rythm) से। रघु राम और नताली डि लुसियो को बधाई हो। वो बहुत सुदंर है और कायनात उसे बेबी बॉस कैसे बनते हैं वो सीखाने के लिए काफी एक्साइटेड है। (ये भी पढ़ें: रेखा ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर को देख दिया ये जोरदार रिएक्शन, भागते हुए कहा- यहां डेंजर जोन है )

वहीं, कहते हैं तो ना की दोस्त चाहे कितना भी अच्छा क्यों ना हो वो आपकी टांग खिंचाई करने में कभी पीछे नहीं हटता। ऐसा ही कुछ मामला यहां भी देखने को मिला। रणविजय सिंह के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके जगरी दोस्त ने लिखा- रणविजय सिंह बहुत मज़ा आया! जिंदगी कैसे बदल जाती है। लेकिन यहां खुशी की बात ये है कि कुछ चीजें नहीं बदलती हैं। जैसे तुम्हारी स्पेलिंग मिस्टेक। वो रिदम (Rhythm) है। प्रियंका वोहरा और कायनात सिंह के साथ हैंगआउट करके भी मजा आया। आगे ऐसे ही प्ले डेट्स पर विचार बनाएंगे। (ये भी पढ़ें: फिल्म 83 से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, देखिए कैसे रणवीर सिंह का हाथ थामे आईं नजर )

रणविजय सिंह के पोस्ट पर रघु राम का ऐसा कमेंट देख कई लोगों दोनों की दोस्ती की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने बेटे के जन्म से पहले रघु ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की कई तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के बीच शेयर की थी। जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि वो अपने बच्चे को देखने के लिए कितने बेताब हैं। ये बताते हुए रघु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी पत्नी नताली डि लुसियो अपने भाई-बहन के साथ नजर आ रही थी। (ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने रिधिमा कपूर की मेहंदी में मचाया था धमाल, देखिए ये क्यूट थ्रोबैक वीडियो )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें रघु राम की पहली शादी 2006 में सुगंधा गर्ग से हुई थी, जिन्होंने 'जाने तू या जाने ना' और 'तेरे बिन लादेन' जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों 12 साल तक एक दूसरे के साथ रहे थे। जनवरी 2018 में सुगंधा से तलाक के बाद रघु राम ने दिसंबर 2018 में गायक नताली डी लुसियो से दूसरी शादी की और नताली ने पिछले साल फ्रेंडशिप डे के मौके पर के प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था।
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.