स्मार्ट जोड़ी: राहुल महाजन ने बताया उन्होंने पत्नी नताल्या संग क्यों की थी गुपचुप शादी

हाल ही में, ‘बिग बॉस’ फेम टीवी पर्सनैलिटी राहुल महाजन ने रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में अपनी पत्नी नताल्या इलीना संग अपनी शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

स्मार्ट जोड़ी: राहुल महाजन ने बताया उन्होंने पत्नी नताल्या संग क्यों की थी गुपचुप शादी

‘बिग बॉस’ के सीजन 2 और 14 में नजर आ चुके अभिनेता राहुल महाजन (Rahul Mahajan) ने अपनी जिंदगी में तीन शादियां की हैं। उनकी पहली दो शादियां ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाईं, जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में तीसरी शादी की थी। राहुल इन दिनों अपनी तीसरी पत्नी नताल्या इलीना (Natalya Ilina) के साथ रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी शादी के बारे में कई खुलासे किए हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।  

rahul mahajan

रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या ने कई दिलचस्प खुलासे किए, जहां पहले राहुल ने बताया था कि, वो नताल्या से कैसे मिले और उनकी तीसरी शादी कैसे हुई। वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपनी लो-प्रोफाइल शादी के बारे में बात की है।

rahul mahajan

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने बच्चों मीशा और जैन का क्यूट वीडियो किया शेयर, झूला झूलते दिखे भाई-बहन)

लेटेस्ट एपिसोड में सभी जोड़ों ने अपनी शादी के कपड़े पहने और अपना वेडिंग वीडियो दर्शकों को दिखाया। लेकिन राहुल के पास दर्शकों को दिखाने के लिए वीडियो नहीं था, क्योंकि उन्होंने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उन्होंने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि, लो प्रोफाइल शादी के चक्कर में उन्हें एहसास हुआ कि, उनके पास कोई वीडियो नहीं है। उन्हें अपने मेहमानों से तस्वीरें लेनी पड़ी थीं। 

जब होस्ट मनीष ने उनसे लो-प्रोफाइल शादी के बारे में पूछा, तो राहुल ने बताया कि, “मेरी पहली दो शादियों का सीधा प्रसारण किया गया था। इसलिए मुझे लगा कि, लोगों की नजर लगेगी और ये बर्बाद हो सकती है। इसलिए इस बार मैंने लो प्रोफाइल शादी करने का सोचा। मुंबई के मालाबार हिल्स में कुछ चार-पांच मंदिर हैं और हमने उन मंदिरों के बीच में ही शादी की थी। हमारे पंडित जी ने कहा था कि, ऐसी कुंडली किसी की नहीं मिली जितनी हमारी मिली थी। मैंने 10-15 लोगों को गार्ड के रूप में रखा था, ताकि कोई फोटो क्लिक न हो और अब इतनी कम तस्वीरें हैं कि, मेरे पास किसी को दिखाने के लिए तस्वीरें नहीं हैं।"

rahul mahajan

(ये भी पढ़ें- सुहाना खान ने 'मन्नत' से भाई अबराम के साथ चिल करने की झलक की शेयर, दिखी खूबसूरत बालकनी)

हालांकि, उनके पास जितनी तस्वीरें और वीडियो थे, वो उन्होंने दिखा दी। इसके बाद राहुल ने कहा, ''शादी जिंदगी के लिए होती है और बहुत लंबी होती है। उसके लिए उसकी नींव बहुत मजबूत होती है। हमारी नींव इतनी मजबूत है कि, हमारी शादी को भी 100 साल हो जाएंगे।"

rahul mahajan

बता दें कि, पहली पत्नी श्वेता से अलग होने के बाद साल 2010 में राहुल महाजन ने मॉडल डिंपी गांगुली के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, डिंपी संग भी राहुल की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई थी और डिंपी ने राहुल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए 2015 में तलाक ले लिया था। अपनी दो असफल शादियों के बाद राहुल महाजन कज़ाकस्तान की मॉडल नताल्या के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और उनके साथ अपनी खुशहाल शादी एंजॉय कर रहे हैं।

rahul mahajan

(ये भी पढ़ें- कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने GF त्रिवेणी बर्मन से की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन)

फिलहाल, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(Photo Credit- Star Plus)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.