पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए राज कुंद्रा ने तैयार की स्पेशल डिश, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shipa Shetty kundra) के लिए उनके पति राज कुंद्रा (Raj kundra) ने एक स्पेशल डिश तैयार की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए राज कुंद्रा ने तैयार की स्पेशल डिश, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shipa Shetty kundra) मनाली से अपनी आगामी फिल्म 'हंगामा-2' की शूटिंग के बाद 14 अक्टूबर 2020 को मुंबई वापस लौट आई हैं। वह करीब दो सप्ताह तक वहां थीं। अब घर आने के बाद एक्ट्रेस के पतिदेव राज कुंद्रा (Raj kundra) उनकी सेवा में जुट गए हैं! जी हां! सही पढ़ा आपने, हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इसकी एक झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तो आइए आपको दिखाते हैं।

आपको हम वो तस्वीर दिखाएं, इसके पहले कपल की प्रेम कहानी पर थोड़ा नजर डाल लेते हैं। शिल्पा और राज की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की शादी को 11 साल पूरे चुके हैं। मगर आज भी फैंस उनकी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। वैसे शिल्पा राज की दूसरी पत्नी हैं। शिल्पा से पहले राज ने साल 2003 में कविता से शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई थी। ऐसे में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद राज की जिंदगी में शिल्पा ने दस्तक दी और फिर राज कुंद्रा ने सगाई में शिल्पा को 3 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी पर 20 कैरेट का हार्ट शेप डायमंड लगा था। (ये भी पढ़ें: कभी सांवली-सलोनी रह चुकीं काजोल अब हैं बेहद खूबसूरत, जानें इनका मेकओवर टिप्स)

'बिग ब्रदर' शो जीतने के बाद राज से मिली थीं शिल्पा शेट्टी

वैसे, दोनों की पहली मुलाकात तो लंदन में हुई थी, जब रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' (2007) जीतने के बाद शिल्पा शेट्टी काफी मशहूर हो गई थीं। दोनों की पहली मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड S2 के प्रमोशन के दौरान हुई थी। राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की थी। ऐसे में शिल्पा को राज का फ्रेंडली नेचर बेहद पसंद आया था, जिसके बाद शिल्पा उन्हें मन ही मन चाहने लगी थीं। धीरे-धीरे दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ दिनों तक डेटिंग के बाद साल 2009 में इन्होंने शादी कर ली थी। अब आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

दरअसल, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 15 अक्टूबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर 'वेज स्पेगेटी' की है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए बताया कि है कि, ये आइटम उनके लिए उनके पतिदेव राज कुंद्रा ने बनाया है। इस तस्वीर के ऊपर एक्ट्रेस ने लिखा है, 'वेज स्पेगेटी. मेरे हबी और सबसे प्यारे राज कुंद्रा ने बनाया है।' (ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड और रोहनप्रीत की रोमांटिक फोटो आई सामने, फैंस दे रहे बधाई)

शिल्पा के इस पोस्ट से हम उनके पति और एक्ट्रेस के बीच के अटूट प्रेम की झलक देख सकते हैं। 

दो बच्चों के पैरेंट्स हैं राज-शिल्पा

Shilpa Shetty

शिल्पा और राज ने 21 मई 2012 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। कपल पहली बार एक प्यारे से बेटे का माता-पिता बना था, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। शिल्पा शेट्टी दूसरी बार सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। शिल्पा के बेटी का जन्म फरवरी 2020 में हुआ था। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी एक्ट्रेस की उंगली पकड़ी हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ शिल्पा ने बताया था कि राज और उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'समीशा' रखा है। इसके साथ उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए ये भी लिखा था कि, 'भगवान ने हमारी प्रार्थना स्वीकार की और हम इस बार एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दिल में आभार लिए हुए हम इस बात की घोषणा करते हैं कि हमारे घर इस बार नन्ही परी ने जन्म लिया है, जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है।' (ये भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हुए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, तस्वीर शेयर कर बताया हाल)

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा घर पर ही अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं, और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें व वीडियोज शेयर कर रही हैं। तो राज कुंद्रा और शिल्पा के बीच इस अटूट प्यार के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.