By Shivakant Shukla Last Updated:
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या (Aishwaryaa) ने 17 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी 18 साल की शादी को तोड़ते हुए अलग होने का ऐलान किया था। इस खबर ने कपल के फैंस को हैरान कर दिया था। हाल ही में, एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, ऐश्वर्या के पिता व साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) अपनी बेटी व दामाद के रिश्ते को सुलझाने में लगे हुए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, ऐश्वर्या एक फिल्म निर्देशक और प्लेबैक सिंगर हैं। धनुष की ऐश्वर्या से पहली मुलाकात थिएटर में हुई थी। इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या के बीच दोस्ती हो गई थी। धनुष और ऐश्वर्या ने परिवार की सहमति से 18 नवंबर 2004 को शादी रचाई। शादी तमिल रिवाज के अनुसार हुई थी और दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में खूब जम रहे थे। इस जोड़े के दो बेटे हैं, यात्रा राजा और लिंगा राजा, जिनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था। लेकिन अब शादी के 18 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
17 जनवरी 2022 को ऐश्वर्या और धनुष ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की थी। ट्विटर पर एक पोस्ट में धनुष ने लिखा था, "हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ओम नम: शिवाय!"
बताया जा रहा है कि, धनुष और ऐश्वर्या की शादी टूटने की नौबत पहले भी कई बार आई। दोनों में पहले भी कई बार अनबन हुई, लेकिन ऐश्वर्या के पिता यानी सुपरस्टार रजनीकांत ने हर बार इस बात को संभाल लिया। उन्होंने दोनों के बीच कई बार सुलह करवाई। इस बार भी वह ऐसा ही करने जा रहे हैं। वह अपनी बेटी का घर टूटने नहीं देना चाहते हैं। इस अलगाव का उनके दोनों बेटों पर भी बुरा असर पड़ेगा।
सूत्रों की मानें तो, रजनीकांत पर बेटी के अलग होने का बुरा असर पड़ा है। वो बार-बार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि, यह सिर्फ टेम्पररी है। वो अपनी बेटी से अपनी शादी में सुधार करने के लिए भी बात कर रहे हैं। फैंस को भी यही उम्मीद है कि, शायद अब रजनीकांत ही धनुष और ऐश्वर्या के बीच सुलह करवा पाएं। धनुष और ऐश्वर्या दोनों की ही फैमिली उन पर दबाव बना रही है, ताकि दोनों फिर से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं।
फिलहाल, अब ये देखना होगा कि, क्या रजनीकांत अपनी बेटी दामाद को फिर से एक कर पाएंगे या नहीं? वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।