राज कपूर के बेटे व ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का ​हुआ निधन, भाई रणधीर और नीतू कपूर ने किया कन्फर्म

बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर-ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज यानी मंगलवार 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राज कपूर के बेटे व ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का ​हुआ निधन, भाई रणधीर और नीतू कपूर ने किया कन्फर्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। अभिनेता राज कपूर के बेटे व एक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कपूर खानदान को एक साल के अंदर दो झटके लगे हैं। पहले अभिनेता ऋषि कपूर और फिर आज यानी 9 फरवरी 2021 को उनके छोटे भाई राजीव कपूर दुनिया छोड़कर चले गए। राजीव कपूर 58 साल के थे। जानकारी के अनुसार, सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, 'मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं है। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं।'

वहीं, नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपने देवर की फोटो फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है। 

बता दें कि, राजीव कपूर पांच भाई-बहन थे, जिनमें ऋषि कपूर का बीते करीब 9 महीने पहले देहान्त हो गया था और रितु नंदा भी जनवरी 2020 को दुनिया से चली गई थीं। पांच भाई-बहनों में अब सिर्फ रणधीर कपूर और रीमा कपूर जीवित हैं। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर उर्फ ‘चिंपू’ ने भी एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई थी। ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी एक-दो हिट फिल्में करने के बाद उनका करियर लगभग डूब गया था, जिसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी काम किया। उन्होंने 2001 में आर्किटेक्ट आरती सभरवाल (Aarti Sabarwal) से शादी की थी, लेकिन शादी के दो साल के बाद ही इनका तलाक हो गया था। 

फिलहाल, राजीव कपूर अपने भाई रणधीर कपूर के साथ रहते थे। राजीव के निधन की सूचना से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। कपूर फैमिली के सभी लोग अब राजीव के निवास स्थान की ओर निकल रहे हैं। हम भी राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, और कपूर फैमिली के लिए सांत्वना प्रकट करते हैं।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.