राजीव सेन ने पत्नी चारू असोपा को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी व एक्ट्रेस चारू असोपा आज यानी 27 फरवरी 2021 को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर चारू के हसबैंड राजीव ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

राजीव सेन ने पत्नी चारू असोपा को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान'

हर इंसान के लिए अपना बर्थडे बेहद खास होता है। फिर इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि, वह छह साल का है या फिर 60 का। अपने बर्थडे के दिन हर कोई सेलिब्रेशन चाहता है और उम्मीद करता है कि उसके चाहने वाले इस खास दिन पर उसे विश करें। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी व टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) आज यानी 27 फरवरी को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर चारू असोपा के पति राजीव सेन (Rajeev Sen) ने अपनी लेडीलव को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, चारू असोपा और राजीव सेन की शादी 16 जून 2019 में हुई थी। चारू और राजीव की मुलाकात अपनी शादी के कुछ समय पहले ही हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। कपल ने साल 2018 की शुरुआत में ही अपने रिश्ते को पब्लिकली कबूल किया था। दोनों की शादी गोवा में राजस्थानी और बंगाली दोनों रीति-रिवाज से हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही चारू और राजीव के रिश्ते में तनाव की खबरें आने लगी थीं। दावा किया जा रहा था कि दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं। लेकिन इन तमाम खबरों के बीच राजीव और चारू ने अपने रिश्ते को संभाला और आज दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। कपल सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता रहता है, जिस पर फैंस हमेशा प्यार लुटाते हैं। (ये भी पढ़ें: श्रुति हासन ने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका व पिता कमल हासन संग शेयर कीं तस्वीरें, लिखा खास कैप्शन)

आइए आपको दिखाते हैं राजीव सेन द्वारा शेयर की गई तस्वीरें। दरअसल, राजीव सेन ने 27 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी चारू असोपा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चारू अपने पति और कुछ करीबी लोगों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, जिसमें उनकी सास और राजीव की मां सुब्रा सेन भी शामिल हैं। पहली तस्वीर चारू और राजीव की सेल्फी है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि चारू और राजीव सेल्फी ले रहे हैं और किसी ने उनके इस मोमेंट को कैमरे में कैद कर लिया है। तीसरी तस्वीर में चारू के साथ उनकी सास सुब्रा सेन भी दिखाई दे रही हैं। दोनों के चेहरे पर स्माइल है। तो वहीं, राजीव दूसरी ओर देख रहे हैं। इसके अलावा आखिरी की दो तस्वीरें भी इसी सेलिब्रेशन की हैं, जिसमें चारू अपने पति राजीव सेन के साथ मस्ती करती हुई देखी जा सकती हैं। (ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा ने की बॉयफ्रेंड अली फजल की तारीफ, पोस्ट देखकर एक्टर ने दिया मजेदार रिएक्शन)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजीव सेन ने अपनी पत्नी चारू के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी जान। लव यू चारू असोपा।’ इसके बाद राजीव सेन के इस पोस्ट पर उनकी पत्नी चारू असोपा ने भी कमेंट करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है। एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘थैंक यू माय बेबी। मैं आपसे प्यार करती हूं।’

इसके अलावा चारू असोपा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने बर्थडे केक्स की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चारू के सामने टेबल पर चार केक रखे हुए हैं और वह उन्हें काट रही हैं। नीचे देखिए तस्वीरों के स्क्रीनशॉट्स। (ये भी पढ़ें: बहन कृष्णा को मार्शल आर्ट्स सिखाते नजर आए टाइगर श्रॉफ, शेयर कीं झलकियां)

साल 2020 में चारू असोपा ने शादी के बाद अपने पति राजीव संग अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर राजीव ने अपनी लेडीलव चारू की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था। राजीव ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में चारू लाइफ जैकेट पहने पोज दे रही हैं और दूसरी तस्वीर में राजीव और चारू ने एक-दूसरे को हग किया हुआ है। इस दौरान दोनों के चेहरे पर प्यारी स्माइल है और दोनों ही एक-साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजीव ने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी प्रिय पत्नी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।’ राजीव द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

फिलहाल, हम भी चारू असोपा को उनके 34वें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको चारू के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.