राजकुमार राव और पत्रलेखा की कंफर्म शादी की डेट आई सामने, तीन दिन तक चलेंगे वेडिंग फंक्शन

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की कंफर्म वेडिंग डेट सामने आई है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राजकुमार राव और पत्रलेखा की कंफर्म शादी की डेट आई सामने, तीन दिन तक चलेंगे वेडिंग फंक्शन

बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) की शादी की खबरें मीडिया में चक्कर लगा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वेडिंग फेस्टिविटीज की तैयारियां जोरो-शोरों से हैं। हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उनकी वेडिंग डेट की पुष्टि की गई है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

rajkumar rao and patralekha

राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने वेडिंग की डीटेल्स गुपचुप रख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके एक क्लोज फ्रेंड ने हाल ही में बताया था कि, एक्ट्रेस अपनी शादी के दिन सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन की गई साड़ी पहनेंगी। उनकी दोस्त ने ये भी खुलासा किया था कि, एक्ट्रेस ने लहंगा और सिल्क का दुपट्टा डिज़ाइनर के कलेक्शन से चुना है। फेरे में उनके एटायर के अलावा, उन्होंने दूसरी रस्मों के लिए भी सब्यसाची के ही कपड़े चुने हैं। पत्रलेखा ने सब्यसाची को बताया था कि, 'उन्हें अपना वेडिंग लुक एलीगेंट और मिनिमल चाहिए।'

rajkumar rao and patralekha

वहीं, ‘पिंकविला’ की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि, ''राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी चंडीगढ़ में ही होगी। यह 13 नवंबर 2021 से शुरू होने वाला तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। वह 13 नवंबर को मेहंदी सहित शादी से पहले की रस्मों के साथ शुरू होंगे, जिसके बाद 14 नवंबर 2021 को शादी होगी, और फिर अगले दिन शादी के बाद की रस्में होंगी। राज और पत्रलेखा ने फिल्म इंडस्ट्री से बहुत करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया है, और मेहमान कार्यक्रम स्थल पर 13 तारीख को पहुंचेंगे।'' पार्टल को एक सूत्र ने बताया है कि, 'मुंबई में कोई कार्यक्रम नहीं होंगे।'

rajkumar rao and patralekha

इससे पहले, ‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि, राजकुमार राव अपनी शादी के दिन पत्रलेखा को अपने प्यार की एक खास निशानी देने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के हवाले से कहा गया था कि, जब से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है, तब से एक्टर पत्रलेखा को हाथ से लिखे पत्र भेज रहे हैं। और इनमें से कुछ लेटर्स पत्रलेखा को कभी नहीं दिए गए और वो उनके पास अभी भी हैं। अब बतौर वेडिंग गिफ्ट वो पत्रलेखा को अपनी प्यार की निशानी के रूप के में ये लेटर देने की प्लानिंग कर रहे हैं।”

rajkumar rao and patralekha

फिलहाल, हमें भी राज और पत्रलेखा की शादी का इंतजार है। तो क्या आप भी इस कपल की शादी की प्रतीक्षा कर रहे हैं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो ​क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.