राजकुमार राव और पत्रलेखा को शादीशुदा समझते हैं फैंस, एक्टर ने इंटरव्यू में दिया था जवाब

एक्टर राजकुमार राव का एक थ्रोबैक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग अपनी शादी पर खुलकर बात की है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

राजकुमार राव और पत्रलेखा को शादीशुदा समझते हैं फैंस, एक्टर ने इंटरव्यू में दिया था जवाब

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं, जो अपनी क्यूट लव स्टोरी के लिए जाने जाते हैं, इसमें बॉलीवुड के हैंडसम हंक राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) का नाम भी शामिल है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कभी अपने प्यार को दुनिया से नहीं छुपाया है। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है और फैंस भी इस कपल को काफी पसंद करते हैं। फैंस जल्द से जल्द राजकुमार राव और पत्रलेखा को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, अपने एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने अपनी और पत्रलेखा की शादी पर खुलकर बात की थी। आइए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या-क्या कहा था।

rajkumar

पहले आप ये जान लीजिए कि, राजकुमार राव और पत्रलेखा एक-दूसरे को पिछले करीब 7 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी 2014 में आई फिल्म 'सिटी लाइट्स' के दौरान शुरू हुई थी। पहली ही मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे, और फिर प्यार हो गया। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने कभी अपना रिलेशनशिप छिपाया नहीं है। दोनों अक्सर साथ में हॉलीडे पर जाते रहते हैं। राजकुमार और पत्रलेखा ने लॉकडाउन में एक साथ क्वालिटी टाइम बिताया था। (ये भी पढ़ें: काजोल से मुलाकात के बाद एक्ट्रेस को दोबारा नहीं देखना चाहते थे अजय देवगन, इंटरव्यू में बताई थी वजह)  

actor rajkumar

आइए अब आपको एक्टर के थ्रोबैक इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, राजकुमार राव ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे लोगों को लगता है कि वह और पत्रलेखा शादीशुदा हैं। एक्टर ने कहा था कि, ‘बहुत सारी चीजें हैं, जो हम (अपने बारे में) पढ़ते हैं। बहुत सारे लोग सोचते हैं कि हम शादीशुदा हैं, लेकिन मैं सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि हम सिंगल हैं और अपने इस रिलेशनशिप में खुश हैं। कई रिपोर्ट्स आती हैं कि, कैसे हम जिम के बाहर लड़ रहे हैं और इसमें पीडीए भी शामिल है, लेकिन हमने कभी भी इन रिपोर्ट्स का जवाब नहीं दिया है। कुछ समय बाद, लोग भी इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देना बंद कर देते हैं। हम जानते हैं कि सच क्या है। जब तक हम खुश हैं, हमें किसी को भी सफाई देने की जरूरत नहीं है।’ (ये भी पढ़ें: जब अनुष्का शर्मा ने कहा था- 'मैं रणबीर कपूर की वजह से एक अच्छी मां बनूंगी', जानिए वजह)

rajkumar gf

एक्टर ने पत्रलेखा को रोमांटिक अंदाज में विश किया था बर्थडे

राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से बेहद प्यार करते हैं। वह अपनी लेडीलव को स्पेशल फील करवाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। बीतों दिनों, 20 फरवरी 2021 को पत्रलेखा ने अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड को बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया था। एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्रलेखा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें पत्रलेखा ने अपने दोनों हाथों से अपने चेहरे को पकड़ रखा है। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था। (ये भी पढ़ें: वकालत छोड़कर एक्टर बने थे फारुख शेख, जानें इनकी निजी जिंदगी के बारे में)

patralkeha

इस तस्वीर के साथ एक्टर ने एक स्पेशल नोट भी लिखा था। राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे माय लव @patralekhaa। आप अब तक की सबसे खूबसूरत और दयालु लड़की हैं। सबसे अच्छी बेटी, सबसे अच्छी साथी, सबसे अच्छी बहन और सबसे अच्छी दोस्त, आप मुझे हर रोज प्रेरित करती हैं। मेरी ताकत बनने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको हमेशा के लिए आशीर्वाद दें और आपको दुनिया में सभी खुशी और सफलता मिले, क्योंकि आप उसे डिजर्व करती हैं। मेरे मुस्कुराने की वजह तुम हो।' इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने कई सारी दिल की इमोजी भी बनाई थीं।

caption

वर्कफ्रंट की बात करें तो, राजकुमार तेलुगू फिल्म 'हिट' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इसमें राजकुमार का दमदार रोल देखने को मिलेगा। इसके अलावा वह फिल्म 'बधाई दो' में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग दोनों ने हाल ही में पूरी की है। वहीं, पत्रलेखा ने हंसल मेहता की हिंदी फिल्म 'सिटी लाइट्स' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह फिल्म 'बदनाम गली' और 'नानू की जानू' में नजर आई थीं।

couple

फिलहाल, फैंस अब राजकुमार राव और पत्रलेखा को बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, पिछले साल ये कोरोना वायरस महामारी की वजह से संभव नहीं हो सका था। अब इस साल देखना है कि ये कपल फैंस की उम्मीद पूरा करता है या फिर नहीं? तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.