राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग आज लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड आया सामने

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी होने वाली पत्नी पत्रलेखा की शादी का कार्ड सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग आज लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड आया सामने

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) के साथ अपनी जिंदगी के नए पड़ाव की शुरुआत करने के लिए एकदम तैयार हैं। वे आज यानी 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ एक रिजॉर्ट में शानदार तरीके से शादी करेंगे। हाल ही में, कपल की शादी का कार्ड सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Rajkummar Rao With Patralekha

राजकुमार और पत्रलेखा पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। लंबी डेटिंग के बाद अब दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दोनों चंडीगढ़ के लग्जरी होटल ‘द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट’ में शादी करेंगे। उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर की शेयर, एक्ट्रेस के पीछे हाथ जोड़े नजर आए कुणाल वर्मा)

Rajkummar Rao With Patralekha

दरअसल, राजकुमार राव के एक फैन पेज के द्वारा उनकी शादी का कार्ड शेयर किया गया है। पिंक फ्लॉवर और ब्लू थीम पर आधारित उनकी शादी का कार्ड काफी प्यारा लग रहा है। इस कार्ड के मुताबिक, दोनों 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में शादी कर रहे हैं।

Rajkummar Rao Wedding Card

राजकुमार और पत्रलेखा ने 13 नवंबर 2021 को रोमांटिक अंदाज में सगाई की थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें राजकुमार घुटनों के बल बैठकर पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज करते हुए रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। खास बात ये थी कि, पत्रलेखा भी राजकुमार के लिए घुटनों के बल बैठीं और उन्होंने भी एक्टर को प्रपोज किया। एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते ही दोनों ने एक रोमांटिक सॉन्ग पर डांस किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दोनों ने सगाई भी ‘द ओबेरॉय सुखविलास’ में ही की थी। उनकी सगाई की थीम ब्लैक एंड व्हाइट कलर की थीम पर आधारित थी। कपल ने अपने आउटफिट्स को व्हाइट रखा था, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। इस सगाई समारोह में बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले हुमा कुरैशी, फराह खान और साकिब सलीम समेत कुछ सेलेब्स ने शिरकत की थी।

(ये भी पढ़ें- एजाज खान के बच्चे की मां बनना चाहती हैं पवित्रा पुनिया, इंटरव्यू में कही ये बात)

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी लिमिटेड मेहमानों के बीच एक भव्य समारोह होगा। उन्होंने जो रिजॉर्ट बुक किया है, उसका किराया लाखों में है। न्यू चंडीगढ़ के सिसवान वन रेंज और हिमालय की तलहटी के 8,000 एकड़ में फैला ‘ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट’ फव्वारे, स्विमिंग पूल और पारंपरिक वास्तुकला के साथ सुंदर वनों के बीच स्थित है। इस रिजॉर्ट में कोहिनूर विला, सबसे महंगा है, जिसके एक रात का किराया करीब 6 लाख रुपये है। वहीं, एक बेडरूम वाले लग्जरी विला का किराया 2 लाख रुपये प्रति रात है। सबसे सस्ते रूम की कीमत 30,000 रुपये प्रति रात है। रूम में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

(ये भी पढ़ें- 'कुंडली भाग्य' फेम मानसी श्रीवास्तव जनवरी 2022 में करेंगी शादी! रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा)

फिलहाल, हम भी राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की तस्वीरों को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- राजकुमार FC)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.