राजकुमार राव और पत्रलेखा की इंगेजमेंट का वीडियो आया सामने, रोमांटिक डांस करता दिखा कपल

हाल ही में, एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की इंगेजमेंट का एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राजकुमार राव और पत्रलेखा की इंगेजमेंट का वीडियो आया सामने, रोमांटिक डांस करता दिखा कपल

बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekhaa) की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। दोनों आज यानी 14 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में काफी सीक्रेट तरीके से अपने खास दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की अन्य रस्मों की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में राजकुमार और पत्रलेखा के इंगेजमेंट का एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

rajkumar rao and patralekha

दरअसल, सोशल मीडिया पर राजकुमार और पत्रलेखा के इंगेजमेंट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें राजकुमार राव घुटनों पर बैठकर अपनी लेडीलव पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। वह अपनी जेब से अंगूठी निकालकर पत्रलेखा से पूछते हैं कि, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" इस पर पत्रलेखा 'हां' में जवाब देते हुए कहती हैं कि, "हां राजकुमार राव मैं तुमसे शादी करूंगी।" इसके बाद वो भी घुटनों पर बैठ गईं और फिर दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। यही नहीं, इंगेजमेंट के बाद दोनों ने साथ में डांस भी किया। इस दौरान दोनों सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर 29 नवंबर को राजस्थान में करेंगे सगाई! एक्टर ने दी प्रतिक्रिया)

जानकारी के लिए बता दें कि, ये कार्यक्रम चंडीगढ़ के लग्जरी रिसॉर्ट ‘द ओबेरॉय सुखविलास’ में हुआ। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी में कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही इनवाइट किया है। कपल के इंगेजमेंट सेरेमनी में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और बॉलीवुड कॉरियोग्राफर फराह खान मौजूद थीं। इंगेजमेंट फंक्शन की थीम ब्लैक एंड व्हाइट रखी गई थी, जिसमें होने वाले दूल्हे और दुल्हन समेत सभी लोग व्हाइट और ब्लैक कलर के आउटफिट में ही दिखाई दे रहे थे।

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने बताया अपनी बेटी का नाम, ननद सुष्मिता सेन की बेटी अलीषा ने दिया आइडिया)

राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी वेडिंग की डीटेल्स गुपचुप रख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके एक क्लोज फ्रेंड ने हाल ही में बताया था कि, एक्ट्रेस अपनी शादी के दिन सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन की गई साड़ी पहनेंगी। उनकी दोस्त ने ये भी खुलासा किया था कि, एक्ट्रेस ने लहंगा और सिल्क का दुपट्टा डिज़ाइनर के कलेक्शन से चुना है। फेरे में उनके एटायर के अलावा, उन्होंने दूसरी रस्मों के लिए भी सब्यसाची के ही कपड़े चुने हैं। पत्रलेखा ने सब्यसाची को बताया था कि, 'उन्हें अपना वेडिंग लुक एलीगेंट और मिनिमल चाहिए।'

rajkumar rao and patralekha

इससे पहले, ‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि, राजकुमार राव अपनी शादी के दिन पत्रलेखा को अपने प्यार की एक खास निशानी देने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के हवाले से कहा गया था कि, जब से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है, तब से एक्टर पत्रलेखा को हाथ से लिखे पत्र भेज रहे हैं और इनमें से कुछ लेटर्स पत्रलेखा को कभी नहीं दिए गए और वो उनके पास अभी भी हैं। अब बतौर वेडिंग गिफ्ट वो पत्रलेखा को अपनी प्यार की निशानी के रूप के में ये लेटर देने की प्लानिंग कर रहे हैं।”

rajkumar rao and patralekha

(ये भी पढ़ें- 'नागिन' फेम सायंतनी घोष बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग इस दिन करेंगी शादी! जानें वेडिंग डीटेल)

फिलहाल, राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने 10 साल के रिश्ते को अब नए मुकाम पर ले जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। तो आपको दोनों की इंगेजमेंट का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.