मुंबई पुलिस ने Rakhi Sawant को किया गिरफ्तार, शर्लिन चोपड़ा ने की थी शिकायत

हाल ही में, एक्ट्रेस राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनकी यह गिरफ्तारी अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के आधार पर हुई है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मुंबई पुलिस ने Rakhi Sawant को किया गिरफ्तार, शर्लिन चोपड़ा ने की थी शिकायत

Rakhi Sawant Arrested: बॉलीवुड की 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत (Rakhi Sawant) इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस को 19 जनवरी 2023 को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राखी की यह गिरफ्तारी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) की शिकायत के आधार पर की गई है, जो उन्होंने साल 2022 में दायर की थी। बता दें कि राखी की यह गिरफ्तारी तब हुई है, जब आज दोपहर यानी 19 जनवरी को 3 बजे राखी सावंत को डांस अकेडमी लॉन्च करनी थी, लेकिन इससे पहले ही वह गिरफ्तार हो चुकी हैं।

rakhi sawant

राखी सावंत गिरफ्तार

शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ब्रेकिंग न्यूज की घोषणा करते हुए राखी की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, “अंबोली पुलिस ने एफआईआर 883/2022 के तहत राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल, (18 जनवरी) राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।"

rakhi sawant

मुंबई पुलिस के मुताबिक, राखी सावंत के खिलाफ कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि राखी ने मीडिया को शर्लिन का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और उनके लिए अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही राखी को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

rakhi sawant

इससे पहले मीडिया से बातचीत में शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के बारे में खुलकर बात की थी और उनसे साजिद खान के विवाद में नहीं पड़ने को कहा था। अपने बयान में शर्लिन ने दावा किया था कि राखी लग्जरी होटलों में प्राइवेट इवेंट आयोजित करती हैं और सब्सक्रिप्शन के आधार पर बॉयफ्रेंड और पति को हायर भी करती हैं। इसे लेकर दोनों अभिनेत्रियों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी।

rakhi sawant

आदिल खान दुर्रानी के साथ राखी सावंत की शादी

इससे पहले, राखी सावंत अपने बीएफ आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी को लेकर चर्चा में छाई हुई थीं। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। हालांकि, आदिल ने पहले तो शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने सबके सामने राखी के साथ अपनी शादी को स्वीकार कर लिया था। उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

rakhi sawant

राखी सावंत का मिसकैरिज

18 जनवरी 2023 को प्रसिद्ध मीडिया फोटोग्राफर 'Viral Bhayani' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया था कि राखी की उनसे फोन पर बात हुई थी और उन्होंने बताया था कि वह आदिल के साथ अपने फर्स्ट बेबी की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन उनका मिसकैरिज हो गया था। 'वायरल भयानी' ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर इस बात का खुलासा किया था। हालांकि, बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था।

rakhi sawant

फिलहाल, राखी की गिरफ्तारी पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.