राखी सावंत ने पति से वेलेंटाइन डे पर मांगा लग्जीरियस गिफ्ट, रितेश ने दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में, एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने पति रितेश से वेलेंटाइन डे पर एक महंगा गिफ्ट मांगा, जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

राखी सावंत ने पति से वेलेंटाइन डे पर मांगा लग्जीरियस गिफ्ट, रितेश ने दिया ऐसा रिएक्शन

‘बिग बॉस’ फेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) बी-टाउन की ड्रामा क्वीन हैं, जो सुर्खियों में रहना अच्छे से जानती हैं। साल 2019 में उन्होंने अचानक अपनी शादी की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, उन्होंने ‘बिग बॉस 15’ में अपने पति का चेहरा दुनिया को दिखाया था और तब जाकर लोगों ने उनकी शादी को सच माना था।

Rakhi Sawant with hubby Ritesh

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में राखी और रितेश ने एक साथ एंट्री मारी थी और दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यही नहीं, शो के बाद भी दोनों अक्सर पैपराजी के कैमरे में क्लिक किए जाते हैं। उन्हें एक साथ जिम जाने से लेकर मुंबई में घूमते हुए देखा जाता है। हाल ही में, एक बार फिर राखी सावंत और उनके पति रितेश को मुंबई में स्पॉट किया गया।

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल दुबई में बेबीमून कर रहीं एंजॉय, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर)

Rakhi Sawant with hubby Ritesh

दरअसल, 7 फरवरी 2022 को राखी सावंत और रितेश को ‘मर्सिडीज बेंज’ के शोरूम में देखा गया। इस दौरान राखी सावंत कार में बैठी हुई थीं और उनके पति रितेश कार के बाहर खड़े हुए थे। पैपराजी संग बातचीत में राखी सावंत ने बताया कि, वह हमेशा से ‘मर्सिडीज बेंज’ खरीदना चाहती थीं। राखी ने ये भी कहा कि, शायद इस वेलेंटाइन डे पर उनके पति रितेश उन्हें ये गिफ्ट दें। इस दौरान जब राखी ने पति रितेश से कहा कि, आओ कार में बैठो, तब रितेश ने साफ लफ्जों में मना कर दिया था।

इससे पहले, 28 जनवरी 2022 को राखी सावंत और रितेश को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान पैपराजी को पोज देते हुए राखी सावंत ने खुलकर अपने पति पर प्यार लुटाया था और उनके गाल पर किस कर लिया था। हालांकि, राखी के किस करने पर रितेश थोड़े शरमा गए थे। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, “शर्माओ नहीं। तुम्हारी हूं, पड़ोसी की नहीं।”

(ये भी पढ़ें- निया शर्मा के भाई विनय ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, व्हाइट ड्रेस में हॉट लगीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, राखी सावंत अपने अंदाज से हमेशा लोगों को एंटरटेन करती हैं। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.