राखी सावंत को मिला नया बॉयफ्रेंड: शेयर किया रोमांटिक वीडियो, बताया- BF ने गिफ्ट की है कार

हाल ही में, एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

राखी सावंत को मिला नया बॉयफ्रेंड: शेयर किया रोमांटिक वीडियो, बताया- BF ने गिफ्ट की है कार

फिल्म इंडस्ट्री की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत (Rakhi Sawant) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

rakhi

पहले ये जान लीजिए कि, राखी सावंत ने 'बिग बॉस 15' में दुनिया को अपने पूर्व पति रितेश से काफी समय बाद मिलवाया था। इस दौरान, कई लोगों का कहना था कि, ये उनके 'भाड़े' के पति हैं, लेकिन राखी इन खबरों को नकारती रहीं। हालांकि, 'बिग बॉस 15' के खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद दोनों ने अपनी शादी खत्म करने का ऐलान कर दिया था। अब लग रहा है, एक्ट्रेस को दोबारा प्यार हो गया है, क्योंकि उनकी लाइफ में एक नए मिस्ट्री बॉय की एंट्री हो गई है।

rakhi

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने अपने 'मायके' से शेयर की तस्वीरें, दिखाई बेटी मीशा की क्यूट ड्रॉइंग की झलक)

दरअसल, 14 मई 2022 को राखी ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक होती दिख आ रही हैं। ये वीडियो उनके बॉयफ्रेंड के साथ उनकी तस्वीरों का एक कोलाज है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि, राखी कभी उन्हें हग करते हुए दिख रही हैं तो, कभी किस करते हुए। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक राखी ने अपने नए बॉयफ्रेंड का नाम और उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। यहां देखें वो वीडियो।

इससे पहले, राखी ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके साथ एक मिस्ट्री बॉय नजर आ रहा था। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने उस मिस्ट्री बॉय को अपना स्वीटहार्ट व बॉयफ्रेंड बताया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पैपराजी ने राखी से सवाल किया था कि, क्या नया देखने को मिलेगा? इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, ''बहुत सारी चीजें पाइपलाइन में हैं। अवॉर्डनाइट, वेब सीरीज, फिल्में।'' इसके आगे राखी ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा था कि, काफी समय बाद वो मिले हैं। साथ ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ 'बिग बॉस' के अगले सीजन में जाने की भी इच्छा जताई थी। वीडियो में राखी के बॉयफ्रेंड ने उनकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि, राखी जमीन से जुड़ी इंसान हैं। साथ ही राखी ने बताया था कि, उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें नई कार भी गिफ्ट दी है, क्योंकि उनका कार का बड़ा बिजनेस है।

(ये भी पढ़ें- गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबिना-बेटी लियाना का वीडियो किया शेयर, लाडली को सुलाती दिखीं एक्ट्रेस)

राखी के इस वीडियो पर जहां सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, यूजर्स एक बार फिर उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि, ये कौन है। एक यूजर ने ये  तक लिखा कि, 'पहली बार आपको अच्छा बॉयफ्रेंड मिला है, इसे जान मत देना।' यहां देखें उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

rakhi

rakhi

rakhi

फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, राखी सांवत जल्दी ही अपने नए बॉयफ्रेंड की जानकारी फैंस के साथ शेयर करें। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- rakhisawant2511)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.