रकुल प्रीत ने BF जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते पर कहा- 'वह नहीं चाहते यह बात हो'

हाल ही में, रकुल प्रीत ने जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने बताया कि, जैकी नहीं चाहते हैं कि, उनके रिश्ते के बारे में बात हो। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

रकुल प्रीत ने BF जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते पर कहा- 'वह नहीं चाहते यह बात हो'

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड जैकी संग अपने रिश्ते पर बात की है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

rakul jacky

पहले ये जान लीजिए कि, कपल ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर आधिकारिक किया था। जैकी ने अपने 31वें जन्मदिन पर रकुल के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी और उनके लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, "तुम्हारे बिना, दिन दिनों की तरह नहीं लगते। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट भोजन खाने का कोई मज़ा नहीं है। सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजना, जो मेरे लिए दुनिया है !!! आपका दिन आपकी मुस्कान की तरह धूप हो और आप खूबसूरत हैं। जन्मदिन मुबारक हो।"

rakul jacky

(ये भी पढ़ें- 'कान्स' से लौटीं ऐश्वर्या राय: बेटी आराध्या का हाथ पकड़ने पर फिर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कही ये बात)

'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में रकुल प्रीत ने खुलासा किया कि, वह नहीं चाहतीं कि, उनका रिश्ता 'टॉकिंग पॉइंट' बने। इसके बजाय, वह चाहती हैं कि, उनका करियर किसी भी बातचीत का केंद्र बिंदु हो। अभिनेत्री ने साझा किया, "किसी का भी निजी जीवन उतना ही सामान्य होता है, जितना कि, बाकी का होता है। बात बस इतनी है कि, अगर हम अभिनेता नहीं होते, तो यह बात नहीं होती।"

rakul jacky

बातचीत में आगे बढ़ते हुए रकुल प्रीत ने बताया कि, उन्हें लगता है कि, एक रिश्ते में होना किसी भी इंसान के लिए एक स्वाभाविक प्रगति की तरह है। माता-पिता, भाई-बहन और दोस्त होने के बाद एक का साथी किसी के जीवन में एक और महत्वपूर्ण इंसान की तरह होता है। 

rakul jacky

(ये भी पढ़ें- सिंगर गुरु रंधावा का आलीशान घर: किसी महल से नहीं है कम, देखें अंदर की तस्वीरें)

फिलहाल, आपको रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.