रकुल प्रीत सिंह ने BF जैकी भगनानी संग वेडिंग प्लानिंग पर की बात, बर्थडे पर पब्लिक किया था रिलेशन

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में, अपनी शादी को लेकर बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रकुल प्रीत सिंह ने BF जैकी भगनानी संग वेडिंग प्लानिंग पर की बात, बर्थडे पर पब्लिक किया था रिलेशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने कुछ महीने पहले अपने जन्मदिन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ रोमांटिक रिश्ते में होने की बात कबूल की थी। इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बात की है।

rakul

पहले तो ये जान लीजिए कि, 10 अक्टूबर 2021 गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह के 31वें बर्थडे पर जैकी भगनानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जैकी भगनानी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में हम दोनों को हाथ पकड़े हुए देख सकते हैं। इसके साथ जैकी ने कैप्शन में लिखा था, "तुम्हारे बिना दिन, दिन की तरह नहीं लगता। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाने में भी मजा नहीं है। मेरे लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान को बर्थडे विशेज भेज रहा हूं!!! तुम्हारा दिन तुम्हारी मुस्कान की तरह उजाले से भरा हो और तुम्हारे जितना ही खूबसूरत हो। हैप्पी बर्थडे माय लव।" 

Rakul And Jaccky

उसी तस्वीर को रीपोस्ट करते हुए रकुल ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "धन्यवाद, मेरे प्यार। आप इस साल के मेरे सबसे बड़े उपहार रहे हैं! मेरे जीवन में रंग लाने के लिए धन्यवाद, मुझे नॉनस्टॉप हंसाने के लिए धन्यवाद, आप जो हैं वो बने रहने के लिए धन्यवाद! हमें यहां एक साथ और भी यादें बनानी हैं, जैकी भगनानी।" इसके बाद से ही दोनों अपने डेटिंग फेज को एंजॉय कर रहे हैं। 

Rakul And Jackky

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने शादी की फोटोज शेयर कर पति राज के लिए लिखा खास नोट, याद किया अपना वादा)

अब आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस के इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस से उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया। उसी का जवाब देते हुए उन्होंने कथित तौर पर कहा कि, जब भी ऐसा होगा, वह इसे किसी अन्य चीज़ की तरह साझा करेंगी। हालांकि, अभी वह अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

rakul Preet

अक्सर अपने निजी मामलों को प्राइवेट रखने वाली अभिनेत्री ने न्यूज पोर्टल को बताया कि, वह उन चीजों को सुनना पसंद करती हैं, जिन्हें वह सुनना चाहती हैं और किसी भी चीजों से प्रभावित नहीं होती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जैकी के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करना चुना, क्योंकि उन्हें लगा कि, यह सुंदर है और वह इसे साझा करना चाहती हैं।

rakul

(ये भी पढ़ें- आदित्य सील ने बताया अपना हनीमून प्लान, पत्नी अनुष्का रंजन संग नए साल पर जाएंगे घूमने)

आगे विस्तार से बताते हुए रकुल ने कहा कि, एक सेलेब का जीवन हमेशा जांच के दायरे में होता है और यह एक सार्वजनिक व्यक्ति होने का दूसरा पहलू है। हालांकि, एक्ट्रेस अपने आस-पास के शोर से खुद को परेशान नहीं होने देती हैं। उनके अनुसार, वह कैमरे के सामने अपना काम करती हैं और कैमरे के बाहर उनका अपना निजी जीवन होता है।

rakul

वर्क फ्रंट की बात करें तो, रकुल अगली बार जैकी के अगले प्रोडक्शन में दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा, वह जंगली पिक्चर्स की 'डॉक्टर जी' में भी दिखाई देंगी, जिसमें वह आयुष्मान खुराना और शेफाली शाह के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।

rakul

(ये भी पढ़ें- नील भट्ट मंगेतर ऐश्वर्या से इस दिन करेंगे शादी, होने वाली दुल्हन ने दोस्तों संग की बैचलरेट पार्टी)

फिलहाल, एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू से ये तो साफ है कि, रकुल प्रीत सिंह अभी अपने डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के मूड में हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.