आलिया-रणबीर की प्री-वेडिंग रस्म की झलकियां: मां नीतू और बहन रिद्धिमा ने प्लॉन्ट की मेहंदी

हाल ही में, स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

आलिया-रणबीर की प्री-वेडिंग रस्म की झलकियां: मां नीतू और बहन रिद्धिमा ने प्लॉन्ट की मेहंदी

बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) व आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आखिरकार हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। दोनों के घरों में जश्न का माहौल शुरू हो चुका है। इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। हाल ही में, रणबीर और आलिया की मेहंदी की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

ranbir alia

रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी अपने भाई के मेहंदी फंक्शन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सिल्वर कलर की साड़ी में वह कहर ढा रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी मेहंदी की एक झलक शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि, उन्होंने अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी का डिजाइन बनवाया हुआ है।

riddhima

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने कन्फर्म की रणबीर-आलिया की शादी की तारीख, ननद रिद्धिमा ने 'भाभी' को कहा- 'क्यूट')

यही नहीं, रणबीर कपूर की मां नीतू ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी मेहंदी की एक फोटो शेयर की है। खास बात ये है कि, नीतू के हाथ मे लगी मेहंदी में उनके दिवंगत पति व अभिनेता ऋषि कपूर का नाम भी लिखा हुआ है। इससे साफ है कि, वह आज भी ऋषि कपूर से उतना ही प्यार करती हैं।

neetu

रणबीर कपूर की चचेरी बहन करिश्मा कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी मेहंदी की झलक फैंस के साथ साझा की है। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि, उनके पैरों में मेहंदी लगी नजर आ रही है।

karishma

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की टोटल नेट वर्थ: जा​नें कौन करता है सबसे ज्यादा कमाई)

करीना कपूर भी जब अपने घर से निकल कर रणबीर के घर मेहंदी फंक्शन अटेंड करने के लिए जा रही थीं, तो पैपराजी ने उनके हाथ में लगी मेहंदी को कैप्चर कर लिया था।

इसके अलावा, पैपराजी ने रणबीर की बुआ रीमा जैन को भी अपने कैमरे में कैद किया है, इस दौरान उनके हाथ में खास मेहंदी का डिजाइन नजर आ रहा है। उन्होंने अपने बच्चों और बहू के नाम की मेहंदी लगाई है। 

reema

इसके अलावा, आलिया भट्ट की सौतेली बहन पूजा भट्ट भी हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं।

नीतू कपूर रणबीर की मेहंदी में हुईं भावुक

'इंडिया टुडे' की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मेहंदी समारोह में नीतू कपूर की आंखें नम हो गई थीं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि, आलिया की मां सोनी राजदान के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है और उन्होंने उनके साथ कई तस्वीरें क्लिक कीं। बता दें कि, रणबीर की बहन रिद्धिमा भी आलिया के बेहद करीब हैं।

neetu

'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया के मेहंदी समारोह में सिंगर प्रतीक कुहाड़ ने परफॉर्मेंस दी थी। एक सूत्र ने बताया कि, सिगंर को कार्यक्रम स्थल पर देखा गया था। उन्होंने अपने कुछ लोकप्रिय ट्रैक पर प्रदर्शन किया, हालांकि यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि, उन्होंने कपल के लिए कौन से गाने गाए थे। इसके अलावा, 'पिंकविला' के साथ ही एक विशेष बातचीत में रणबीर के ताऊजी व अभिनेता रणधीर कपूर ने खुलासा किया था कि, वह आरके और आलिया के विवाह का हिस्सा बनने के लिए गोवा से मुंबई के लिए निकल गए हैं।

ranbir

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट से शादी के बाद रणबीर कपूर की होगी सोशल मीडिया पर एंट्री: रिपोर्ट)

जानकारी के लिए बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल 2022 को अपने घर 'वास्तु' में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। 13 अप्रैल 2022 को रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनकी शादी की न्यूज को कंफर्म किया था।

ranbir alia

फिलहाल, हमें तो रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। इनकी शादी से जुड़ी और अपड़ेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.