रणबीर-आलिया की बेटी राहा जल्द दिखेंगी पब्लिकली, कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच में होंगी शामिल

खबरों की मानें, तो स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर अपने माता-पिता के साथ कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच में शामिल होंगी। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर-आलिया की बेटी राहा जल्द दिखेंगी पब्लिकली, कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच में होंगी शामिल

बॉलीवुड की प्यारी जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत करने के बाद पैरेंटहुड क्लब में एंट्री की थी। तब से नए-नवेले माता-पिता पैपराज़ी और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। आलिया और रणबीर ने अभी तक अपनी छोटी राजकुमारी की एक भी झलक नहीं शेयर की है, जो अब लगभग डेढ़ महीने की हो चुकी है और उनके फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

alia ranbir

'बॉलीवुडलाइफ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर सार्वजनिक तौर पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नन्ही राजकुमारी पहली बार कपूर आवास पर वार्षिक क्रिसमस लंच में नजर आएंगी। जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें बता दें कि कपूर परिवार हर साल रणधीर कपूर के घर पर क्रिसमस मनाने के लिए इकट्ठा होता है और निस्संदेह यह साल सुपर स्पेशल होने वाला है। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर खुद कर रहे बेटी राहा की देखभाल, दाई की भी नहीं ले रहे मदद। इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

alia

सूत्र ने कहा कि रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ लंच पर पहुंचेंगे, लेकिन वह अपनी छोटी बच्ची का चेहरा छिपाना सुनिश्चित करेंगे। हालांकि, ऐसी संभावना है कि आलिया अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पति रणबीर और कपूर खानदान के अन्य सदस्यों के साथ एक आदर्श फैमिली फोटो साझा करेंगी। कहने की जरूरत नहीं है कि तैमूर अली खान, जहांगीर अली खान, राहा कपूर सहित कपूर भाई-बहनों की तस्वीर देखना और साथ में अच्छा समय बिताने वाले अन्य लोगों को देखना बेहद प्यारा होगा।

alia ranbir

हालांकि, रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन आलिया भट्ट कभी-कभार अपने प्रशंसकों को एक मां के रूप में अपने जीवन की झलक दिखाती रहती हैं। नई मां अपनी फिटनेस शेप में वापस आ गई हैं, क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों से जिम जा रही हैं। 7 दिसंबर 2022 को आलिया भट्ट को उनके जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। वह अपने योग सेशन के बाद बाहर निकली थीं। अपने आउटिंग के लिए नई मां ने ऑल-ब्लैक लुक चुना था, जिसमें मैचिंग पैंट के साथ एक काले रंग की वी-नेक टी-शर्ट शामिल थी। नई मां ने अपने लुक को सिंपल रखा था और इसे ब्लैक जम्पर के साथ स्टाइल किया था। अपने बालों को एक बन में बांधकर आलिया ने न्यू मॉम का ग्लो दिखाया था और गर्भावस्था के बाद का उनका परिवर्तन वाकई हैरान कर देने वाला था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

हाल ही में, आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को 'ऑस्कर' और 'बाफ्टा' के पैनल डिस्कशन राउंड के लिए चुना गया था और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। मां बनने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में आलिया ने अपनी अब तक की मदरहुड जर्नी के बारे में बात की थी और खुलासा किया था कि इसने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में कैसे विकसित किया है। इस बारे में बात करते हुए कि कैसे उनके जीवन का नया चरण भविष्य में फिल्मों को चुनने के उनके तरीके को बदल देगा, उन्होंने साझा किया था कि उन्हें इस बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है और कहा कि उनका दिल पहले की तुलना में थोड़ा अधिक खुल गया है।

alia

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट अगली बार अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में गैल गैडोट के साथ दिखाई देंगी। वहीं, रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। फिलहाल, फैंस के साथ हमें भी राहा ​कपूर की पहली का इंतजार है।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.