रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की महंगी संपत्तियां: आलीशान घरों से लग्जरी कारों तक के मालिक हैं दोनों

इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की महंगी संपत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की महंगी संपत्तियां: आलीशान घरों से लग्जरी कारों तक के मालिक हैं दोनों

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बी-टाउन के सबसे महंगे स्टार कपल्स में से एक हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और रणबीर की 2021 तक कुल संपत्ति 800 करोड़ रुपये है। ऐसे में उनके पास पैसों की कमी नहीं है और वे दोनों एक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि, ये बेहद महंगा कपल किन-किन लग्जीरियस चीजों का मालिक है।

1. 'Mercedes-Benz G63

Ranbir Kapoor Car

रणबीर कपूर कारों के शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में कई महंगी कारें शामिल हैं, जिनमें से एक 'मर्सिडीज-एएमजी जी63' है। इस कार की कीमत 1.62 करोड़ रुपये से शुरू होती है और मॉडल के आधार पर 2.42 करोड़ रुपये तक जाती है।

(ये भी पढ़ें- सजंय दत्त की बेहद महंगी संपत्तियां: लग्जरी गाड़ियों से लेकर महंगी घड़ियों तक के हैं शौकीन)

2. Range Rover

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास सुपर एक्सपेंसिव रेंज रोवर कार है। रणबीर की इस पांच सीटर ‘रेंज रोवर वोग’ कार की कीमत लगभग 1.6 करोड़ रुपये है, जिसमें 3.0 वी 6-सिलेंडर का शक्तिशाली इंजन है। रणबीर की ये कार ब्लू रंग की है।

3. Audi R8

Ranbir Kapoor Car

रणबीर कपूर रेंज रोवर और मर्सिडीज के अलावा ऑडी ए8 के भी मालिक हैं। उनके कलेक्शन में ये शानदार कार उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को बयां करती है। इस कार की कीमत 2.72 करोड़ रुपये बताई जाती है।

4. Land Rover Range Rover Vogue

Ranbir Kapoor Land Rover Range Rover Vogue

साल 2017 की बात है, जब रणबीर कपूर ने अपने कार कलेक्शन में लैंड रोवर रेंज रोवर वॉग को शामिल किया था। ये सुपर एक्सपेंसिव कार 2.26 करोड़ रुपये के साथ आती है। वहीं, दो साल बाद आलिया ने भी यही गाड़ी खरीदी थी।

5. BMW 7 Series

BMW 7 Series

आलिया के पास अपने पति रणबीर कपूर की तरह एक लग्जरी कार कलेक्शन है, जिसमें BMW 7 Series भी शामिल है। इसकी कीमत 1.37 करोड़ रुपये है।

6. RM 010 घड़ी

Ranbir Kapoor Watch

रणबीर कपूर महंगी घड़ियों के दीवाने हैं। उनके पास स्विस लग्जरी घड़ी कंपनी ‘रिचर्ड मिले’ का मॉडल ‘आरएम 010’ है, जो एक सुपर एक्सपेंसिव घड़ी है। हालांकि, रणबीर अपनी इस कीमती घड़ी को सिर्फ खास मौकों पर ही पहने नजर आते हैं, क्योंकि ये घड़ी उन्हें अमिताभ बच्चन ने गिफ्ट के रूप में दी थी। कथित तौर पर इस घड़ी की कीमत 50 लाख रुपये है। उनके पास ‘हबलोट’ और ‘रोलेक्स’ जैसी महंगी घड़ियां भी हैं।

7. Nike X

Ranbir Kapoor Shoes

एक्टर के पास कूल ‘एडिडास यीज़ी बूस्ट 350 बेलुगा’ ब्रांड के स्नीकर्स हैं, जिसकी कीमत 89 हजार रुपये है। रणबीर कपूर के सबसे महंगे स्नीकर्स ‘Nike X’ कंपनी के हैं, जो ऑफ-व्हाइट कलर के हैं। इन स्नीकर्स की कीमत 2,74,691 बताई जाती है। स्नीकर्स की इस कीमत से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, रणबीर स्नीकर्स पर काफी पैसा खर्च करते हैं। इसके अलावा रणबीर के पास Nike AirMax 1 Atmos भी है, जिसकी क़ीमत 81,823 रुपये है।

8. वास्तु घर

Ranbir Kapoor With Gauri Khan

रणबीर कपूर एक बेहद महंगे घर के मालिक हैं। उनका मुंबई के पाली हिल में एक लग्जरी घर है, जिसका इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर की कीमत 35 करोड़ रुपये है।

9. बांद्रा में घर

Alia Bhatt

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, तब दोनों ने एक ही बिल्डिंग में घर लिया था। बांद्रा में आलिया का उसी बिल्डिंग में घर मौजूद है, जहां रणबीर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5वीं मंजिल पर स्थित आलिया के घर की कीमत 32 करोड़ रुपये है।

10. लंदन में घर

Alia Bhatt

आलिया भट्ट का सपना था कि, वह लंदन में अपना एक घर खरीदे और साल 2018 में उन्होंने अपना ये सपना पूरा किया था। उन्होंने लंदन के कॉवेंट गार्डन में एक घर खरीदा था। उनके घर की कीमत की जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां घर की कीमत की शुरुआत 10 करोड़ रुपये से होती है।

11. लग्जरी ऑफिस

Alia Bhatt

आलिया भट्ट बी-टाउन की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके पास कई घर के साथ एक आलीशान ऑफिस भी है। कहा जाता है कि, 2,800 वर्ग फीट में फैले उनके ऑफिस के इंटीरियर में 2 करोड़ रुपये लगे हैं।

12. वैनिटी वैन

Alia Bhatt Vanity Van

आलिया और रणबीर के पास एक आलीशान वैनिटी वैन भी है, जो एक लग्जरी वाइब्स देता है। उनके वैनिटी वैन में हर चीज की सुविधा है। इसकी कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है।

(ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan Car Collection: वैनिटी वैन से 12 करोड़ की लग्जरी कार तक के मालिक हैं एक्टर)

फिलहाल, रणबीर कपूर और आलिया के लग्जरी चीजों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.