आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की मेहंदी की तस्वीरें: मां-बहन और जीजू संग डांस करते दिखे एक्टर

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की मेहंदी की तस्वीरें: मां-बहन और जीजू संग डांस करते दिखे एक्टर

इन ​दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पति व एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह खुद एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं। वह अक्सर अपने हर सुुख-दुख को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। 14 अप्रैल 2022 को आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल से फैंस के अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे थे। अब एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

ranbir alia wedding photos

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने बांद्रा स्थित 'वास्तु' घर में सिंपल शादी की थी। घर में शादी करने के पीछे की वजह ​का खुलासा करते हुए आलिया ने बताया था, "आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर - जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं - हमने शादी कर ली। हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन की खुशी और चाइनीज खाने से भरी हैं। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद। इसने इस पल को और भी खास बना दिया है। प्यार, रणबीर और अली।''

ranbir alia wedding photos

(ये भी पढ़ें- आलिया-रणबीर की शादी की अनदेखी तस्वीरें: कपूर और भट्ट फैमिली संग पोज देता दिखा कपल)

अब आइए आपको आलिया की मेहंदी की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, 16 अप्रैल 2022 को आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कपल के असीम प्यार को देखा जा सकता है। अपनी मेहंदी सेरेमनी में आलिया और रणबीर रोज पिंक कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे थे। सामने आई कुछ फोटोज में रणबीर और आलिया एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर की फोटो को लिए हुए हैं। एक फोटो में वह अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट कर रहे हैं, जिसमें आलिया का नाम लिखा है। एक फोटो में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर, दीदी रिद्धिमा कपूर साहनी और जीजू भरत साहनी संग डांस करते दिख रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Mehendi Ceremony Photos

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Mehendi Ceremony Photos

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Mehendi Ceremony Photos

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Mehendi Ceremony Photos

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Mehendi Ceremony Photos

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Mehendi Ceremony Photos

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Mehendi Ceremony Photos

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Mehendi Ceremony Photos

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है, "मेहंदी एक सपने से भी बढ़कर की तरह थी। यह प्यार से भरा दिन था, परिवार, हमारे खूबसूरत सबसे अच्छे दोस्त, ढेर सारे फ्रेंच फ्राइज़, लड़कों का एक सरप्राइज परफॉर्मेंस, अयान डीजे बजा रहा था, मिस्टर कपूर द्वारा आयोजित एक बड़ा सरप्राइज (मेरे पसंदीदा कलाकार ने मेरे पसंदीदा गानों का प्रदर्शन किया), मेरे जीवन के प्यार के साथ कुछ खुश आंसू और शांत, आनंदमय क्षण। दिन होते हैं... और फिर ऐसे दिन होते हैं!"

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Mehendi Ceremony Photos

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने 'दामाद' रणबीर कपूर को शादी में गिफ्ट की 2.5 करोड़ रुपए की घड़ी)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मनाएंगे शादी का जश्न

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति-पत्नी हैं और उनकी शादी का जश्न पूरे देश ने मनाया है। हमने शादी के बाद के समारोहों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज देखे। लेकिन रणबीर-आलिया की पार्टी अभी खत्म नहीं हुई है। 'ETimes' को पता चला है कि, कपल कल यानी 17 अप्रैल 2022 को अपने घर 'वास्तु' में एक छोटे से समारोह की मेजबानी करेगा।

रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरें

इस इंटीमेट लेकिन खास फंक्शन में कपूर व भट्ट खानदान के करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही नजर आएंगे। अपने निजी शादी समारोह को ध्यान में रखते हुए, उत्सव, भोजन और बातचीत की इस शाम में रणबीर और आलिया के करीबी दोस्त, इंडस्ट्री के कुछ दोस्त व परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

alia bhatt and ranbir kapoor with bhatt family

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर दी प्रतिक्रिया, जवाब सुन आ जाएगी हंसी)

पहले ऐसी अटकलें थीं कि, रणबीर-आलिया कोलाबा के ताज होटल में एक भव्य समारोह की मेजबानी कर सकते हैं, ऐसी भी अफवाहें थीं कि, यह जोड़ा बांद्रा में ताज लैंड्स एंड में एक कार्यक्रम की योजना बना सकता है, लेकिन उनमें से कोई भी योजना नहीं हो रही है। इसके बजाय, रणबीर, आलिया और कपूर और भट्ट परिवार एक प्राइवेट उत्सव मनाएंगे, जहां करीबी दोस्त और रिश्तेदार इन दोनों के एक साथ आने का जश्न मनाएंगे।

Alia Ranbir wedding unseen pics

फिलहाल, हमें तो आलिया और रणबीर की मेहंदी की तस्वीरें बेहद अच्छी लगीं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.