आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बेबीमून से आए वापस, एक्ट्रेस के पीछे चलने पर फैंस ने RK को किया ट्रोल

हाल ही में, स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने बेबीमून से वापस लौट आए हैं। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बेबीमून से आए वापस, एक्ट्रेस के पीछे चलने पर फैंस ने RK को किया ट्रोल

स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बीते दिनों अपने बेबीमून का आनंद लेने के लिए इटली गए थे। होने वाले माता-पिता काम में व्यस्त रहते हैं, लेकिन उन्होंने अपने लिए कुछ समय निकालना सुनिश्चित किया था। अब वह अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए वापस मुंबई लौट आए हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज होने में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है।

alia

आलिया और रणबीर को बीती रात एयरपोर्ट पर देखा गया। हमेशा की तरह दोनों ने कैजुअल लुक को चुना था। जहां आलिया ने सफेद शर्ट के साथ एक आरामदायक लोवर पहना था। वहीं, आरके ने हल्के नीले रंग का को-ऑर्ड्स सेट और टोपी पहनी हुई थी। दोनों ने मास्क पहना था और अपने बैग भी साथ रखे थे। इसके साथ सफेद स्नीकर्स भी पहने हुए थे।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की किताब पढ़ते हुए फोटो की शेयर, स्ट्रैपी ड्रेस में दिखीं क्यूट)

जैसे ही इनका वीडियो सामने आया, प्रशंसकों ने नोटिस किया कि, कैसे रणबीर हमेशा आलिया की रक्षा के लिए उनके पीछे-पीछे चलते हैं। इस पर कुछ लोगों ने रणबीर को ट्रोल भी किया। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

alia

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया को आखिरी बार फिल्म 'डार्लिंग्स' में देखा गया था और उन्हें फिल्म के लिए बहुत प्रशंसा मिल रही है। इसमें शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यूज भी हैं। दूसरी ओर, रणबीर को आखिरी बार 'शमशेरा' में देखा गया था, जिससे 4 साल बाद अभिनेता की स्क्रीन पर वापसी हुई। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में असफल रही थी।

alia

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी-मुकेश अंबानी ने पोते पृथ्वी संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, भव्य लाइटिंग से सजा 'एंटीलिया')

फिलहाल, हमें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री को देखने का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.