रणबीर कपूर ने कोरोना वायरस को दी मात, एक्टर के चाचा रणधीर कपूर ने दी गुड न्यूज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कोरोना वायरस को मात देकर पूरी तरह ठीक हो गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर के चाचा रणधीर कपूर ने दी है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रणबीर कपूर ने कोरोना वायरस को दी मात, एक्टर के चाचा रणधीर कपूर ने दी गुड न्यूज

देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है, जिसकी चपेट में रोजाना हजारों लोग आ रहे हैं। पिछले दिनों, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद से ही एक्टर क्वारंटीन हैं। इस बात की जानकारी रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने दी थी। वहीं, अब रणबीर कपूर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है और वह पूरी तरह ठीक हो गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर के चाचा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने दी है।

ranbir kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, 9 मार्च 2021 को नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर कर बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘आपकी दुआओं और फ़िक्र के लिए धन्यवाद। रणबीर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वो मेडिकेशन पर है और अच्छे से रिकवर कर रहा है। वो घर पर सेल्फ क्वारंटाइन है और सभी सावधानियां बरत रहा है।’ (ये भी पढ़ें: ईशा देओल ने पति भरत तख्तानी को खिलाई अपनी फेवरेट चॉकलेट, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो)

ranbir

आइए अब एक्टर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट के बारे में बताते हैं। दरअसल, रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर ने ‘पीटीआई’ को एक स्टेटमेंट दिया है, जिसमें एक्टर ने बताया है कि रणबीर पूरी तरह अब ठीक हैं। रणधीर कपूर ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि, ‘रणबीर अब पूरी तरह ठीक हैं। मैं उनसे मिला भी हूं। उन्हें अब किसी भी तरह की तकलीफ नहीं है।’ रणधीर कपूर के इस स्टेटमेंट के बाद एक्टर के फैंस जरूर खुश हो गए होंगे। (ये भी पढ़ें: 'स्प्लिट्सविला' फेम प्रियंका शर्मा ने बेल्जियम बॉयफ्रेंड से की शादी, इंटरव्यू में बताई लव स्टोरी)

randhir kapoor

इसके अलावा, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी 26 मार्च 2021 अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके पिता ऋषि कपूर के निधन को 11 महीने पूरे होने पर रखी गई प्रार्थना सभा की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणबीर और रिद्धिमा व्हाइट आउटफिट में हवन के लिए जमीन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान रिद्धिमा अपने हाथ में हवन सामग्री लेती हुई नजर आ रही हैं और रणबीर भी सामग्री के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, ‘हम आपको हमेशा देख रहे हैं। हम आपको मिस करते हैं।’ इस फोटो से साफ हो गया है कि रणबीर कपूर अब पूरी तरह ठीक है और हो सकता है कि वह जल्द ही अपने काम पर भी लौट आएं। (ये भी पढ़ें: दिशा परमार की फोटो पर बॉयफ्रेंड राहुल वैद्य ने किया कमेंट, कहा-'मुझसे शादी करोगी')

ridhhima

बता दें कि, रणबीर कपूर के क्वारंटाइन के दिनों में एक्टर की लविंग गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने उन्हें काफी मिस किया था। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में रणबीर और आलिया एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोटो में आलिया ने ही रणबीर के हाथ को थामा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘काफी ज्यादा मिस कर रही हूं।’ इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आलिया भट्ट ने पिछले दिनों रणबीर कपूर को कितना ज्याद मिस किया है।

alia bhatt

फिलहाल, अब रणबीर कपूर पूरी तरह ठीक हो गए हैं, लेकिन एक्टर कब फिर से अपनी शूटिंग के सेट पर नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद रणबीर कपूर ही दे सकते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.