जब रणबीर कपूर बहन के कपड़े गर्लफ्रेंड्स को किया करते थे गिफ्ट, रिद्धिमा ने ऐसे पकड़ी थी भाई की चोरी   

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में अपने भाई के बारे में एक रोचक खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

जब रणबीर कपूर बहन के कपड़े गर्लफ्रेंड्स को किया करते थे गिफ्ट, रिद्धिमा ने ऐसे पकड़ी थी भाई की चोरी   

ये हम सभी जानते हैं कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) और बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से कितनी गहरी बॉन्डिंग है। ये तीनों अक्सर एक-दूसरे के साथ समय मिलने पर क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। जहां एक तरफ रणबीर अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, वहीं अब जल्द ही नीतू और रिद्धिमा कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में बतौर गेस्ट शिरकत करने वाली हैं। इस शो का एक प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें रिद्धिमा भाई रणबीर से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताती हुई नजर आ रही हैं।

neetu kapoor and riddhima kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से 25 जनवरी 2006 को हुई थी। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है। वहीं, रणबीर कपूर एक एक्टर हैं। वो एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। यहीं नहीं, दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।

neetu kapoor with her children

(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता ऋषि की गोद में बैठे दिखे एक्टर)

अब आपको दिखाते हैं शो का प्रोमो। दरअसल, 1 सितंबर 2021 को सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कपिल शर्मा के हर हफ्ते प्रसारित होने वाले शो 'द कपिल शर्मा शो' का प्रोमो रिलीज किया गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी शो होस्ट से कुछ रोचक बातें करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कपिल, रिद्धिमा से उस टाइम को बताने के लिए कहते हैं, जब वो लंदन में पढ़ाई कर रही थीं और रणबीर उनकी चीजें बिना इजाजत के अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे दिया करते थे।

इस सवाल पर हंसते हुए रिद्धिमा जवाब देती हैं, “हां, मैं लंदन में पढ़ाई कर रही थी और छुट्टियों में अपने घर वापस आई थी। मैं एक दिन ऐसे ही घर पर बैठी थी, तभी मैंने उसकी (रणबीर) एक फीमेल फ्रेंड को घर आते हुए देखा। तभी मैंने नोटिस किया कि, जो टॉप वो पहने हुई थी, वो मेरे पास रखे हुए एक टॉप से मिलता-जुलता था। तब मुझे एहसास हुआ कि, अपनी पॉकेट मनी को बचाने के लिए वो मेरी ज्यादातर चीजें अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे दिया करता था।”

neetu kapoor and riddhima kapoor sahni in kapil sharma show

(ये भी पढ़ें: 'शेरशाह' से पहले कियारा आडवाणी ने कैप्टन विक्रम बत्रा की GF डिंपल चीमा से की थी मुलाकात, बताई वजह)

इस पर नीतू कपूर ने आगे कहा, “मैंने कभी अपने बच्चों को रुपए नहीं दिए। मैंने सिर्फ उन्हें उतना दिया, जितने कि उन्हें जरूरत थी और कभी उन्हें नहीं बिगाड़ा। मैं उन्हें बस इतना ही देती थी।”

riddhima and ranbir

रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा, वो श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म ‘शमशेरा’ में भी दिखाई देंगे।

ranbir kapoor

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, नीतू कपूर ने अपने दोनों बच्चों की काफी अच्छे से परवरिश की है। तो आपको नीतू और रिद्धिमा का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.