प्रेग्नेंसी में काम कर रहीं आलिया भट्ट पर रणबीर कपूर का रिएक्शन, कहा- 'आलोचना सिर्फ ईर्ष्या है'

हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी वाइफ व एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रेग्नेंसी में काम कर रहीं आलिया भट्ट पर रणबीर कपूर का रिएक्शन, कहा- 'आलोचना सिर्फ ईर्ष्या है'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी प्यारी पत्नी व एक्ट्रेस आलिया भट्ट की तारीफ की है। अपनी प्रेग्नेंसी में लगातार काम कर रहीं एक्ट्रेस की आलोचना पर भी रणबीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।

ranbir

रणबीर कपूर ने 'एनडीटीवी' को दिए इंटरव्यू में बताया कि आलिया निस्संदेह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में से एक हैं। रणबीर का कहना है कि आलिया ने स्क्रीन पर जो काम किया है या जिस तरह से वह खुद को प्रेजेंट करती हैं, वह जो बड़ी चीज है।

alia

(ये भी पढ़ें- 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' फेम अभिषेक अवस्थी की टूट गई शादी, कहा- 'बहुत की संभालने की कोशिश')

आगे रणबीर कपूर ने कहा कि जिस तरह से आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की पूरी मार्केटिंग के दौरान प्रेग्नेंसी में काम किया है, उनसे सभी को प्रेरित होना चाहिए। किसी भी तरह की आलोचना सिर्फ ईर्ष्या है। हमें इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

alia

रणबीर ने यह भी बताया कि कैसे आलिया की उपस्थिति उनके जीवन को बेहतर बनाती है। एक्टर ने कहा कि वह एक एक्ट्रेस के रूप में उनका सम्मान करते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं, क्योंकि वह उनकी पत्नी होने के अलावा एक शानदार एक्ट्रेस भी हैं। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन मैनेजर मिला है और वो हैं आलिया। अगर उन्हें कुछ करना है, तो वह उनके माध्यम से करवाते हैं, क्योंकि उनके पास दुनिया में सबसे अच्छा मैनेजमेंट कौशल है। रणबीर ने कहा कि आलिया उनके जीवन को आसान बनाती हैं।

alia

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस पर रणबीर ने किया पिता ऋषि कपूर को याद

रणबीर कपूर ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस पर अपने पिता व दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को भी याद किया। साथ ही कहा है कि अगर वह जिंदा होते, तो फिल्म की सफलता पर खुश होते। जूनियर आरके ने कहा कि उनके पिता हमेशा मानते थे कि दर्शक राजा हैं और कुछ भी उनसे ऊपर नहीं है। रणबीर ने कहा कि उनके पिता को यह जानकर खुशी हुई होगी कि इस फिल्म के जरिए दर्शक सिनेमाघरों में वापस आ रहे हैं।

alia

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में दान किए 1.5 करोड़ रुपए, होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी आईं नजर)

इस जोड़ी को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था, जो एक बड़ी हिट रही। इसके अलावा, कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। फिलहाल, रणबीर कपूर के ये खुलासे आपको कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.