रणबीर कपूर ने किया पिता ऋषि कपूर को याद, कहा- 'एक्टिंग करने के बाद पता चली उनकी वेल्यू'

हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर ने अपने दिवंगत पिता व एक्टर ऋषि कपूर को याद करते हुए उनके बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

रणबीर कपूर ने किया पिता ऋषि कपूर को याद, कहा- 'एक्टिंग करने के बाद पता चली उनकी वेल्यू'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) समय-समय पर अपने दिवंगत पिता व एक्टर ऋषि कपूर को याद करते रहते हैं और उनके बारे में कई अनसुने किस्से साझा करते रहते हैं। अपनी फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज से पहले एक्टर ने अपने पिता को एक बार फिर याद किया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

ranbir

दरअसल, एक न्यूज पोर्टल को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि, उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर की वेल्यू को कब समझा। उन्हें ये तब पता चला, जब उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा। साथ ही उन्होंने अपने पिता के साथ अपने कुछ अनसुने किस्से बताए, जो शायद ही किसी को पता होंगे। 

ranbir

(ये भी पढ़ें- अमृता राव-आरजे अनमोल ने दिखाई अपने शाही लिविंग रूम की झलक, है बेहद खूबसूरत)

रणबीर कपूर ने कहा कि, उनके साथ काम करना और उनके आसपास रहना यादगार था। रणबीर ने अपने पिता को अपना पसंदीदा अभिनेता बताते हुए साझा किया कि, जब उन्होंने एक अभिनेता के रूप में काम किया, तो उन्होंने अपने पिता की वेल्यू को समझना शुरू कर दिया। एक्टर ने ये जाना कि, सिनेमा में ऋषि कपूर ने क्या किया है, उनका क्या योगदान है, जिस तरह से वह गानों पर परफॉर्म करते थे, जिस तरह से वह रोमांस करते थे और भी बहुत कुछ। उन्होंने कहा कि, उनके जैसा कोई नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि, उनके पिता ने ऐसे समय में काम किया, जब कई एक्शन हीरो थे। वे सहज स्वभाव के थे और उन्होंने 40 से अधिक वर्षों के शानदार करियर का आनंद लिया।

ranbir

आगे रणबीर ने कहा कि, ऋषि कपूर के साथ डांस करना उनके लिए हमेशा यादगार रहा। उन्होंने आगे बताया कि, उनके पिता चेहरे से डांस किया करते थे। एक किस्सा साझा करते हुए एक्टर ने बताया कि, उनकी मां व एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें एक बार बताया था कि, ऋषि कपूर का फुटवर्क हमेशा गलत था। यही कारण था कि, वह हमेशा उनके जूतों पर मुहर लगाती थीं। हालांकि, उनका चेहरा इतना भावपूर्ण था कि, किसी ने भी उनके फुटवर्क की ओर नहीं देखा।

ranbir

वर्कफ्रंट की बात करें, तो फिल्म 'शमशेरा' के अलावा, रणबीर कपूर के पास फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है, जिसमें वह आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। वह अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ 'एनिमल' में भी नजर आएंगे।

ranbir

(ये भी पढ़ें- हिना खान ने फैंस के साथ शेयर किया अपना स्किनकेयर रूटीन, जानें ब्यूटी टिप्स)

फिलहाल, आपको रणबीर कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.