रणबीर कपूर ने अपनी 'पहली पत्नी' के बारे में की बात, बताया- 'कैसे हुई थी शादी'

हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी 'पहली पत्नी' के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं ये मजेदार किस्सा।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर कपूर ने अपनी 'पहली पत्नी' के बारे में की बात, बताया- 'कैसे हुई थी शादी'

अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अप​कमिंग फिल्म 'शमशेरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही वह एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ भी एंजॉय कर रहे हैं। आलिया से शादी करके रणबीर ने लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया। वेडिंग से पहले उन पर लाखों लड़कियां मरती थीं।

Ranbir Kapoor

आलम ये था कि, एक लड़की तो रणबीर से शादी करने के लिए उनके घर तक पहुंच गई थी। यही नहीं, उसने रणबीर के बंगले के गेट से ही शादी कर ली थी। तभी से लोग उन्हें रणबीर की 'पहली पत्नी' मानने लगे हैं। इतना ही नहीं, लोग गूगल पर रणबीर की पहली पत्नी के बारे में सर्च भी करते हैं। हाल ही में, रणबीर ने इस बारे में बात की। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

ranbir

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा और बच्चों संग शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटो, क्वालिटी टाइम स्पेंड करते आए नजर)

पहले तो ये जान लीजिए कि, रणबीर कपूर ने वैसे तो कई लड़कियों को डेट किया, लेकिन उन्हें सच्चा प्यार आलिया भट्ट में मिला। पांच सालों की लंबी डेटिंग के बाद कपल ने 14 अप्रैल 2022 को अपने घर पर बेहद प्राइवेट तरीके से शादी रचाई थी। शादी के बाद रणबीर और आलिया अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। हालांकि, वह शादी के बाद बहुत खुश हैं। इस बात का जिक्र रणबीर अपने कई इंटरव्यूज में कर चुके हैं।

Ranbir Kapoor with wife Alia Bhatt

अब रणबीर कपूर ने 'Mashable' को दिए इंटरव्यू में अपने बारे में गूगल किए जाने वाले सबसे मजेदार सवालों के जवाब दिए। इन्हीं में से एक सवाल उनकी पहली वाइफ को लेकर भी था। इसी बारे में रणबीर ने कई साल पहले का एक किस्सा सुनाया, जो उनकी एक क्रेजी फीमेल फैन से जुड़ा हुआ था। रणबीर ने कहा, 'एक लड़की थी, जिससे मैं कभी नहीं मिला और न ही देखा है, लेकिन मेरे वॉचमैन ने बताया कि, वह एक पंडित के साथ आई थी और उसने मेरे बंगले के गेट से शादी कर ली। गेट पर टीका भी लगा हुआ था और कुछ फूल पड़े थे। वह काफी क्रेजी था। देखा जाए तो मैं अभी तक अपनी 'पहली वाइफ' से नहीं मिला हूं, लेकिन मैं उनसे कभी न कभी जरूर मिलना चाहूंगा।' इसी इंटरव्यू में रणबीर ने ये भी बताया कि, 'वह जल्द ही एक टैटू बनवाएंगे। यह टैटू या तो उनके लकी नंबर 8 का होगा या फिर उनके बच्चों के नाम का।'

ranbir

(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस पायल रोहतगी शादी की हर रस्म को करना चाहती हैं एंजॉय, बोलीं- 'पहली बार कर रही हूं शादी')

बीते दिनों, हमें रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर लॉन्च से एक वीडियो मिला था। इस इवेंट में उन्होंने साझा किया था कि, साल 2022 उनके लिए बहुत भाग्यशाली रहा है, क्योंकि उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी कर ली है। एक्टर ने कहा था, "यह साल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा है, क्योंकि मैंने शादी कर ली है। यह मेरी जिंदगी का बहुत ही खूबसूरत हिस्सा है। मैंने एक फिल्म में यह कहा था कि, 'शादी 50 साल के लिए दाल-चावल है, जब तक आप मर नहीं जाते।' लेकिन बॉस, जीवन में दाल चावल सबसे अच्छा है, इससे बेहतर और कुछ नहीं है। मेरे जीवन में, आलिया दाल-चावल में सभी मसाले, अचार, सब कुछ हैं। मैं अपने जीवन में उनसे बेहतर साथी नहीं पा सकता था।"

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने इस चीज पर खर्च की थी अपनी पहली सैलरी, प्राइवेट जेट खरीदने की इच्छा की थी जाहिर)

फिलहाल, रणबीर कपूर की पहली पत्नी का किस्सा आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.