रणबीर कपूर ने '8' नंबर के लिए अपने प्यार के पीछे की बताई वजह, मां नीतू कपूर से है संबंध

हाल ही में, अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने लकी नंबर '8' के महत्व के बारे में बात की है। इसका कनेक्शन उनकी मां नीतू कपूर से जुड़ा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर कपूर ने '8' नंबर के लिए अपने प्यार के पीछे की बताई वजह, मां नीतू कपूर से है संबंध

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 27 जून 2022 को घोषणा की थी कि, वह और उनके पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। आलिया इन दिनों लंदन में अपनी हॉलीवुड की पहली फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, रणबीर 22 जुलाई को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपनी अप​कमिंग फिल्म के प्रचार के दौरान एक साक्षात्कार में रणबीर ने अपने पसंदीदा नंबर '8' के महत्व के बारे में बात की। आइए आपको बताते हैं।

alia

पहले यह बताया गया था कि, आलिया भट्ट ने भी अपने ब्राइडल लुक में इस नंबर को अपनाया था। एक्ट्रेस ने कथित तौर पर एक आर (रणबीर का प्रारंभिक नाम) और '8' (उनका पसंदीदा नंबर) के साथ एक मेहंदी डिजाइन कराया था। उन्होंने अपने मंगलसूत्र और कलीरे में भी नंबर '8' डिज़ाइन करवाया था। उनके चूड़ा सेट में भी कुल आठ चूड़ियां थीं।

alia

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की महंगी संपत्तियां: आलीशान घरों से लग्जरी कारों तक के मालिक हैं दोनों)

नंबर '8' के महत्व के बारे में बताते हुए रणबीर ने 'Mashable India' से कहा, "ठीक है, इसमें कोई अंधविश्वास नहीं है, मेरी मां का जन्मदिन आठ (जुलाई) को है और यह सिर्फ एक संख्या है, जिसे मैंने अपने साथ जोड़ा है, मुझे पता है कि, यह मुझे पसंद है। यह जिस तरह दिखता है, वह अनंत का प्रतीक है।"

The family

Alia Bhatt

रणबीर ने कहा कि, आलिया को यह नंबर पसंद है। उन्होंने कहा कि, “मेरी सभी कारें आठ नंबर की हैं, मेरी फुटबॉल जर्सी भी आठ नंबर की है। मुझे यह पसंद है और मैं भाग्यशाली हूं कि, आलिया को भी वह नंबर पसंद है। हम दोनों अपने जीवन में कभी न कभी आठ नंबर का टैटू बनवाने पर भी विचार कर रहे हैं, हम अभी भी इस बारे में बात कर रहे हैं। हमने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है।”

ranbir kapoor

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने बताया- '250 रुपये मिली थी पहली सैलरी', मां नीतू ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया)

रणबीर अपनी अगली फिल्म 'शमशेरा' में अभिनेता संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे। उनकी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर और आलिया पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी हैं और यह 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

alia

(ये भी पढ़ें- पापा बनने से पहले रणबीर कपूर ने बताया- 'बच्चों के साथ कैसा है उनका रिश्ता', बॉन्डिंग पर की बात)

फिलहाल, रणबीर-आलिया के लकी नंबर के बारे में आप क्या साचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ​​ही हमारे लिए कोई सला​ह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.