आलिया भट्ट को भीड़ में फंसता देख रणबीर कपूर ने किया ऐसे बर्ताव, वीडियो में देखिए उनका ये अंदाज

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए एक प्रोटेक्टेड ब्वॉयफ्रेंड बन रहे हैं इस बात का सबूत उन्होंने हाल ही में दुनिया वालों को दिया हैं।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

आलिया भट्ट को भीड़ में फंसता देख रणबीर कपूर ने किया ऐसे बर्ताव, वीडियो में देखिए उनका ये अंदाज

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में बैंकॉक से अपनी छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौट आए हैं। दोनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां रणबीर कपूर एक प्रोटेक्टेड ब्वॉयफ्रेंड की तरह बर्ताव करते हुए नजर आए हैं। वहीं आलिया रणबीर के ऐसे लुक को देखकर उन पर एक बार और फिदा हो गईं। दरअसल भीड़ में आलिया भट्ट को परेशान होता देख रणबीर कपूर ने जिस तरह से उन्हें संभाला उससे जुड़ा एक वीडियो आज दिन भर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि कैसे रणबीर कपूर आलिया भट्ट को फैंस और मीडियाकर्मियों की निगाहों से बचते-बचाते ले जा रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का जो वीडियो सामने आया है उसमें आप देख सकते हैं कि पहले रणबीर कपूर आगे चलते हुए नजर आते हैं, लेकिन बाद में एयरपोर्ट पर भीड़ को देखकर वो आलिया भट्ट को अपने आगे ले लेते हैं। उस वक्त उनके साथ बॉडीगार्ड तो मौजूद होते ही हैं, लेकिन इसके बावजूद रणबीर कपूर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते और एक प्रोटेक्टेड ब्वॉयफ्रेंड की तरह बर्ताव करते हुए दिखाई दिए। ये कोई पहली बार नहीं हैं जब रणबीर कपूर आलिया भट्ट के लिए इतने प्रोटेक्टिव होते हुए नजर आए हो। (ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव ने शेयर की प्री डिलीवरी से जुड़ी पहली फोटो, तस्वीर देख आपका दिल भी हो जाएगा खुश )

बैंकॉक से वापस लौटते वक्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेहद ही कुल और कंर्फटेबल लुक में नजर आए। जहां आलिया भट्ट बेज कलर के पेंट सूट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी वहीं ब्लैक कलर की टी शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहने हुए रणबीर कपूर हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे।

वहीं, बैंकॉक में आलिया भट्ट अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ बिंदास तरीके से छुट्टियां मनाती हुईं नजर आईं थी। उससे जुड़ी एक तस्वीर खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। फोटो में रणबीर कपूर आलिया भट्ट को गले लगाते हुए नजर आए थे। वहीं, उस फोटो में उनका साथ देते दिखाई दिए बॉलीवुड डायरेक्टर अयान मुखर्जी।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वहीं, इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों ने काफी जोर पकड़ा हुआ हैं। कुछ वक्त पहले रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ आलिया से मिलने उनके घर पहुंचे थे। बीते दिनों रणबीर कपूर को उनकी मां के साथ आलिया भट्ट के जुहू स्थित घर के बाहर स्पॉट किए गया था। इतना ही नहीं आलिया भट्ट को पहली बार कपूर खानदान की क्रिसमस पार्टी में शामिल होते हुए भी देखा गया था। उस पार्टी में उस वक्त पूरा कपूर परिवार एक ही फ्रेम में मौजूद था। (ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर के साथ बीच पर कुछ यूं छुट्टियां मना रही हैं आलिया भट्ट, खुद को बताती दिखी गुड़ गर्ल )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

ऐसे कई मौके आए जब रणबीर कपूर एक शायर की तरह प्यार का असली मतलब लोगों को समझाते हुए दिखाई दिए हैं। बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि मुझे लगता है कि कोई भी इंसान असाधारण चीजें तभी करता है जब वे प्यार में होता है। इसलिए मेरा मानना है कि प्यार एक ऐसी चीज है जो अगर आपके जीवन में आती है तो उसके साथ रिश्ते में एक खुशहाल-खूबसूरत और सकारात्मक जगह बनती है। यह एक लड़की-लड़के से लेकर आपके माता-पिता किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन, जब प्यार सच्चा होता है। तो यह वास्तव में काफी सुंदर है।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इसके साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म के साथ दोनों के इश्क की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रेटी भी नजर आने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: आरती सिंह के नाम से पहचाने जाने पर कृष्णा अभिषेक ने दिया रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आपको रणबीर कपूर का प्रोटेक्टेड ब्वॉयफ्रेंड वाला ये लुक कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हैं तो जरूर दें।
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.