जब Ranbir Kapoor को Raha के जन्म से पहले CA ने वसीयत के लिए किया था अप्रोच, पढ़ें पूरी खबर

एक्टर रणबीर कपूर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी बेटी राहा कपूर के जन्म से पहले उनके सीए ने उन्हें वसीयत बनाने के लिए अप्रोच किया था। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जब Ranbir Kapoor को Raha के जन्म से पहले CA ने वसीयत के लिए किया था अप्रोच, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी हैं। हालांकि, अपने प्रमोशन के दौरान वह अपनी प्यारी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के बारे में बात करने से नहीं झिझकते हैं। हाल ही में, एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू सुर्खियों में छा गया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी बेटी राहा के जन्म से पहले उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उनसे वसीयत बनाने के लिए पूछा था।

RANBIR KAPOOR

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। पिछले साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे कपल ने नवंबर 2022 में राहा का स्वागत किया था। जब आलिया अपनी बेटी के साथ गर्भवती थीं, तो रणबीर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) उनके पास आए और पूछा कि क्या वह वसीयत बनाना चाहते हैं। 

RANBIR KAPOOR

जब रणबीर कपूर ने वसीयत के बारे में की थी बात

दरअसल, राहा के जन्म से पहले पिछले साल 'फिल्म कंपेनियन' के साथ एक साक्षात्कार में रणबीर से पूछा गया था कि क्या वह कपूर परिवार की विरासत के बारे में सोच रहे हैं, क्योंकि वह पिता बनने वाले हैं? इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया था, "मुझे लगता है कि विरासत एक ऐसी चीज है, जिसे आप तभी महसूस करते हैं, जब आप रिटायर हो रहे होते हैं। यह मेरे लिए बहुत जल्दी है ... मुझे पता है कि कुछ महीने पहले मेरे सीए मेरे पास आए थे, मुझसे पूछ रहे थे, 'क्या हमें एक वसीयत बनानी चाहिए?' मैं विल के बारे में सुनकर चौंक गया था।' मतलब मैं इस उम्र में वसीयत क्यों बनाउंगा?" Ranbir Kapoor ने बेटी Raha की स्माइल को बताया दिल तोड़ने वाला, खुद को कहा- 'बर्पिंग स्पेशलिस्ट', खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

RANBIR KAPOOR

उन्होंने आगे कहा था, "तो, सच्चाई यह है कि आप इन सभी चीजों के बारे में नहीं सोचते हैं। अभी मैं केवल एक बेबी होने के उत्साह के बारे में सोच रहा हूं, बच्चे के साथ जीवन जीने का, बेबी होने के बाद मैं कैसा हो बन जाऊंगा।'' उन्होंने कहा था कि वह भविष्य के बारे में नहीं सोच रहे हैं और खुद का बेस्ट वर्जन बनने की कोशिश कर रहे हैं। 

ranbir kapoor

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म

रणबीर वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन कर रहे हैं, जो 8 मार्च 2023 को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लव रंजन की इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा, अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी फिल्म में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा, उन्होंने अपनी एक और फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं, जो 11 अगस्त 2023 को रिलीज की जाएगी। 

ranbir kapoor

फिलहाल, रणबीर के इस खुलासे पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.