दिशा पाटनी के पहले क्रश थे रणबीर कपूर, कहा- 'उनके कारण कई बार हुआ है एक्सीडेंट'

हाल ही में, एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, उनके पहले क्रश एक्टर रणबीर कपूर थे। आइए आपको हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दिशा पाटनी के पहले क्रश थे रणबीर कपूर, कहा- 'उनके कारण कई बार हुआ है एक्सीडेंट'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अपने बोल्ड लुक्स के कारण चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स‘ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू में एक्टर रणबीर कपूर को अपना पहला क्रश बताया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

disha patani

पहले ये जान लीजिए कि, दिशा ने साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर‘ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2016 में एक्ट्रेस ने फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह अपने बोल्ड व फैशनेबल लुक्स को लेकर जानी जाने लगीं। इन दिनों वह अपनी नई फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स‘ के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद भी किया जा रहा है। 

disha patani

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा की मां ने अपने बच्चों पर किया कटाक्ष! कहा- 'पुराने संबंध नहीं तोड़ सकते')

रणबीर के पोस्टर को देखते हुए होता था दिशा का एक्सीडेंट

अब बात करते हैं दिशा के लेटेस्ट इंटरव्यू की, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पहले सेलिब्रिटी क्रश के बारे में खुलासा किया और बताया कि, वह कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर थे। ‘पिंकविला‘ से अभिनेता के बारे में बात करते हुए दिशा ने कहा, "जब मैं स्कूल में थी, तो मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी। मैं उनके कारण कई बार एक्सीडेंट्स का शिकार हुई थी, क्योंकि मैं उनका पोस्टर देखती थी। दरअसल, मेरे शहर में उनका एक बहुत बड़ा पोस्टर था। मुझे लगता है कि, वह किसी ब्रांड का प्रचार कर रहे थे और मैं बस उस पोस्टर को घूरती रहती थी। मैं अपनी स्कूटी चलाती थी और ऐसा करते समय मैं बहुत सी चीजों से टकरा जाती थी।" यह पूछे जाने पर कि, क्या उन्हें रणबीर को यह बताने का मौका मिला है, तो दिशा ने कहा, "वास्तव में नहीं, लेकिन मैं करूंगी।"

ranbir

दिशा की फिल्म की बात करें तो, ‘एक विलेन रिटर्न्स‘ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म में दिशा के अलावा अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम भी हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 

disha

इससे पहले, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दिशा बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आई थीं। वह काले रंग के आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही थीं। एक्ट्रेस ने  काले रंग की लॉन्ग स्कर्ट के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप कैरी किया था। अपने लुक को उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया था।

disha

(ये भी पढ़ें- 'मीका दी वोटी' बनीं आकांक्षा पुरी: शादी के लिए उत्साहित हैं एक्ट्रेस, डेट नाइट पर हुईं स्पॉट)

फिलहाल, दिशा पाटनी के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.