रणधीर कपूर के बर्थडे पर नहीं हुआ था कोई जश्न, एक्टर ने बताई वजह

15 फरवरी 2021 को बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में कपूर फैमिली एक साथ नजर आई थी। हाल ही में, एक्टर ने अपने बर्थडे को लेकर बातचीत की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणधीर कपूर के बर्थडे पर नहीं हुआ था कोई जश्न, एक्टर ने बताई वजह

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व निर्माता-निर्देशक राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने 15 फरवरी 2021 को अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर पूरी कपूर फैमिली एक साथ नजर आई थी। वहीं, फैंस इस बात को लेकर काफी हैरान थे कि अभी करीब एक सप्ताह पहले ही उनके भाई राजीव कपूर का निधन हुआ था और वो बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बीच अब रणधीर कपूर ने बर्थडे सेलिब्रेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले ये जान लीजिए कि, 15 फरवरी 1947 को कपूर फैमिली में जन्मे रणधीर कपूर ने फिल्म 'कल आज और कल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म उनके लिए सिर्फ इसलिए खास नहीं थी कि वह इसमें बतौर लीड एक्टर काम कर रहे हैं, बल्कि इस फिल्म के सेट पर ही वह अपनी लेडीलव बबीता से मिले थे, जहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। रणधीर ने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर अपनी लेडीलव बबीता से शादी की थी। दरअसल, उस समय कपूर खानदान में किसी अभिनेत्री से शादी करना अपराध माना जाता था। ये एक तरह की परंपरा थी, जिसके खिलाफ जाकर रणधीर ने बबीता से शादी रचाई थी। शादी के बाद बबीता ने अपना फिल्मी करियर हमेशा के लिए छोड़ दिया था। दोनों अब दो बेटियों करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के पैरेंट्स हैं। करिश्मा और करीना इस वक्त बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। (ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी शादी के बंधन में बंधने को तैयार, मंदीप बामरा संग रिश्ते पर लगाई मुहर)

अब आइए आपको बताते हैं कि रणधीर कपूर ने अपने ब​र्थडे सेलिब्रेशन को लेकर क्या कहा है। दरअसल, 'स्पॉटबॉय' से बात करते हुए, रणधीर ने कहा कि, "यह एक छोटी मुलाकात थी। एक गंभीर मामला था। कोई उत्सव नहीं था। हमने सिर्फ साथ में मिलकर डिनर किया था। हम अपने छोटे भाई राजीव को याद कर रहे हैं। पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। यह एक चौंकाने वाली, अचानक मौत थी। अभी हमें अपनी उस स्थिति में आने में समय लगेगा।” कपूर परिवार को पिछले दो वर्षों में भारी नुकसान हुआ है। जनवरी 2020 में, रणधीर ने अपनी बहन रितु नंदा, अप्रैल में अपने भाई ऋषि कपूर और अब राजीव को खो दिया। रणधीर ने इसी साक्षात्कार में कहा "मुझे लगता है कि भाग्य है। यह जीवन का एक हिस्सा है। यदि आपको अच्छी चीजें मिलती हैं, तो आपको कठिन समय भी सहना होगा।''

इससे पहले, राजीव के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा था कि उन्हें घर में अकेला छोड़ दिया गया है। रणधीर ने 'ईटाइम्स' को बताया था, "राजीव बहुत ही सज्जन और बेहद जिंदादिल व्यक्ति थे। यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि वह चले गए हैं। उनकी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी। उनकी सेहत ठीक थी। उन्हें कोई समस्या नहीं थी।" उन्होंने आगे कहा था, "मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मैं ऋषि और राजीव को बहुत मानता था। मैंने अपने परिवार के चार लोगों को खो दिया है - मेरी मां कृष्णा कपूर (अक्टूबर 2018), सबसे बड़ी बहन रितु (14 जनवरी 2020), ऋषि (अप्रैल 2020) और अब राजीव। ये चार मेरे ऐसे लोग थे, जिनसे मैं अपने दिल की बातें करता था।'' (ये भी पढ़ें: परजान दस्तूर ने GF डेलना श्रॉफ से रचाई शादी, एक्टर ने शेयर कीं पारसी वेडिंग की ब्यूटीफुल फोटोज)

ध्यान रहे कि, 14 फरवरी की शाम को रणधीर कपूर के घर पर जन्मदिन के पूर्व संध्या पर करीना कपूर, सैफ अली खान, उनके बेटे तैमूर अली खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर व उनकी लेडीलव आलिया भट्ट पहुंचे थे। इसकी कई तस्वीरें व वीडियोज पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 

बहरहाल, राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 9 फरवरी 2021 को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। मात्र 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता थे। हालांकि, उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम तो नहीं किया था, लेकिन वे अपनी पहचान बतौर हीरो स्थापित करने में सफल रहे थे। राजीव कपूर फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए आज भी याद किये जाते हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, और इस फिल्म के बाद वे काफी चर्चा में आ गए थे। राजीव कपूर का करियर फिल्म इंडस्ट्री में काफी छोटा रहा। कपूर खानदान से आने के बावजूद वे अपने भाइयों की तरह कामयाब नहीं हो पाए थे। उनकी पहली फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद उनका करियर कुछ खास नहीं चला था। (ये भी पढ़ें- जैस्मिन के साथ शादी नहीं, पहले डेटिंग और इंगेजमेंट का अनुभव करेंगे अली गोनी, रुबीना ने दी थी सलाह)

राजीव कपूर को उनके घरवाले प्यार से ‘चिंपू’ बुलाया करते थे। एक दो फिल्मों में काम करने के बाद राजीव कपूर का करियर लगभग समाप्त हो गया था, जिसके बाद उन्होंने डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया। साल 2001 में उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सबरवाल (Aarti Sabarwal) से शादी की थी, लेकिन दुख की बात यह रही कि, उनकी शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई थी और शादी के केवल 2 साल बाद ही उनका तलाक हो गया था।

फिलहाल, रणधीर अपने सभी फैमिली मेंबर को बहुत प्यार करते हैं। तो उनके इस इंटरव्यू से समझा जा सकता है कि उन्होंने अपने बर्थडे पर कोई सलिब्रेशन नहीं किया था। ये सिर्फ एक मुलाकात का मौका था, जिसे लोग सेलिब्रेशन समझ बैठे थे। तो हम उनके 74वें बर्थडे पर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। वैसे, रणधीर कपूर के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Viral, Voompla)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.