रणधीर कपूर दोनों भाइयों ऋषि-राजीव को याद कर हुए भावुक, कहा- 'उम्मीद करता हूं वो खुश होंगे'

बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने दोनों दिवंगत भाइयों को याद कर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

रणधीर कपूर दोनों भाइयों ऋषि-राजीव को याद कर हुए भावुक, कहा- 'उम्मीद करता हूं वो खुश होंगे'

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) हाल ही में टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ में गेस्ट के रूप में नजर आए। इस दौरान उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही प्रतिभागियों ने कपूर परिवार के सुपरहिट गाने गाकर शो में चार-चांद लगा दिए। इसी बीच रणधीर को अपने दोनों छोटे दिवंगत भाइयों ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) की याद आ गई और वो शो के सेट्स पर ही इमोशनल हो गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

kapoor brothers

पहले आप ये जान लीजिए कि, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, निर्माता-निर्देशक रह चुके राज कपूर के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर हैं। इन तीनों ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी खुद की एक पहचान बनाई है। तीनों भाइयों के बीच एक खास बॉन्डिंग थी, लेकिन रणधीर ने 1 साल में अपने दोनों भाइयों को खो दिया था। रणधीर अक्सर थ्रोबैक तस्वीरों से अपने भाइयों को याद करते रहते हैं।

(ये भी पढ़ें: बेटी करिश्मा की संजय कपूर से शादी नहीं कराना चाहते थे रणधीर कपूर? एक्टर ने बताई थी वजह)

randhir kapoor with brothers

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, रणधीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर पवनदीप रंजन, राज कपूर की मशहूर फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ का गाना 'जीना यहां मरना यहां' गाते हुए देखे जा सकते हैं। इस परफॉरमेंस के दौरान रणधीर कपूर की उनके पिता राज और दिवंगत भाइयों के साथ तस्वीरें भी दिखाई जाती हैं। इन थ्रोबैक फोटोज को देखकर रणधीर की आंखें नम हो गईं और एक्टर के आंसू निकल आए। इस वीडियो में रणधीर ये भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'उम्मीद है कि वो खुश होंगे।'

इससे पहले, 22 मार्च 2021 को रणधीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोनों भाइयों ऋषि कपूर और राजीव कपूर की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में ऋषि और राजीव बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘मैं हमेशा अपने डार्लिंग ब्रदर्स को मिस करूंगा। उम्मीद है कि, तुम दोनों जहां भी हो, खुश हो।’

(ये भी पढ़ें: रणधीर कपूर और बबीता की लव स्टोरी: सालों से अलग रहने के बाद भी कभी दोनों ने नहीं लिया तलाक, जानें वजह)

rishi kapoor and rajeev kapoor

रणधीर कपूर ने एक बार ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने दोनों भाइयों को खोने का दुःख जाहिर किया था। एक्टर ने कहा था, 'पता नहीं क्या हो रहा है। मैं राजीव और ऋषि से बहुत क्लोज था। मैंने अपने परिवार के चार सदस्य खो दिए- मेरी मां कृष्णा कपूर, बड़ी बहन ऋतु, ऋषि और अब राजीव (9 फरवरी 2021)। ये चारों ही मेरे केंद्र थे, जिनसे मैं अक्सर बातें करता था और अब मैं अकेला हो गया।’

kapoor brothers

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, रणधीर आज भी अपने दोनों भाइयों को बेहद मिस करते हैं। तो आपको एक्टर का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(वीडियो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.