रणधीर कपूर को आई भाई ऋषि और राजीव की याद, थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर ने अपने दिवंगत भाइयों ऋषि कपूर और राजीव कपूर की याद में एक पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणधीर कपूर को आई भाई ऋषि और राजीव की याद, थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

भाई या बहन, हमारी जिंदगी में दोस्त, पेरेंट्स, टीचर और रोल मॉडल जैसे कई किरदार निभाते हैं। भाई-बहन एक दूसरे के साथ घूमने और अपने सीक्रेट्स साझा करने जैसे बॉन्ड शेयर करते हैं और ये एक ऐसा बॉन्ड होता है, जो उम्र के किसी भी पड़ाव पर खत्म नहीं होता है। ऐसा ही रिश्ता बॉलीवुड स्टार्स रणधीर कपूर (Randhir Kapoor), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) शेयर करते थे। हालांकि, ऋषि और राजीव के निधन के बाद रणधीर कपूर अकेले पड़ गए हैं। हाल ही में, रणधीर ने अपने भाइयों ऋषि और राजीव की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करके उन्हें याद किया है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

पहले ये जान लीजिए कि, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, निर्माता-निर्देशक रह चुके राज कपूर (Raj Kapoor) के बेटे हैं। राज कपूर के तीनों ही बेटों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का परचम लहराया। तीनों भाइयों के बीच का खास बॉन्ड आज भी लोगों के लिए एक मिसाल है। रणधीर अपने दोनों भाइयों से बेहद प्यार करते थे, लेकिन 1 साल के अंदर ही उन्होंने अपने दोनों भाइयों को हमेशा के लिए खो दिया। रणधीर अक्सर थ्रोबैक तस्वीरों से अपने भाइयों को याद करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें- बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा मंगेतर विष्णु विशाल संग जल्द करेंगी शादी, एक्टर ने बताई प्लानिंग)

अब आपको दिखाते हैं रणधीर कपूर का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, 22 मार्च 2021 को रणधीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोनों भाइयों ऋषि कपूर और राजीव कपूर की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में ऋषि कपूर ने ब्लैक जींस के साथ स्पॉटेड ब्लैक-व्हाइट स्वेटशर्ट पहन रखी है, वहीं राजीव ग्रे स्वेटशर्ट के साथ ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऋषि और राजीव बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए रणधीर कपूर ने अपने लाडले भाइयों के लिए एक इमोशनल कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘मैं हमेशा अपने डार्लिंग ब्रदर्स को मिस करूंगा। उम्मीद है कि तुम दोनों जहां भी हो, खुश हो।’ शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस अपना खूब प्यार न्यौछावर कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के साथ शेयर की फोटो, फैंस को बताया कब बेटा बनता है पिता का दोस्त)

जानकारी के लिए बता दें कि, रणधीर कपूर ने महज कुछ ही सालों के अंदर अपनी फैमिली के चार सदस्यों को हमेशा के लिए खो दिया था। अक्टूबर 2018 में उनकी मां कृष्णा कपूर का निधन हो गया था। 14 जनवरी 2020 को जहां उनकी बहन ऋतु नंदा की डेथ हो गई थी। वहीं, 30 अप्रैल 2020 को कैंसर के कारण ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि के बाद रणधीर ने 7 फरवरी 2021 को अपने छोटे भाई राजीव कपूर को भी हमेशा के लिए खो दिया था।

भाइयों और बहन के निधन के बाद रणधीर कपूर खुद को काफी अकेला महसूस करने लगे हैं। अपने इस दुख को उन्होंने एक इंटरव्यू में भी जाहिर किया था। उन्होंने ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘'पता नहीं क्या हो रहा है। मैं राजीव और ऋषि से बहुत क्लोज था। मैंने अपने परिवार के चार सदस्य खो दिए- मेरी मां कृष्णा कपूर, बड़ी बहन ऋतु, ऋषि और अब राजीव (9 फरवरी 2021)। ये चारों ही मेरे केंद्र थे, जिनसे मैं अक्सर बातें करता था और अब मैं अकेला हो गया।’ (ये भी पढ़ें- कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक्ट्रेस को विश किया बर्थडे, फोटोज शेयर कर लिखा स्पेशल नोट)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि रणधीर अपने भाइयों को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। वैसे, आपको रणधीर कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रणधीर कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.