खूबसूरत साड़ी में दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल और रानी मुखर्जी, एक्ट्रेस ने पैपराजी को कहा- 'बेकार'

हाल ही में, एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंची थीं। इस दौरान काजोल ने पैपराजी को 'बेकार' कहा, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। आइए दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

खूबसूरत साड़ी में दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल और रानी मुखर्जी, एक्ट्रेस ने पैपराजी को कहा- 'बेकार'

पूरे भारत में नवरात्रि के त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक, हर कोई मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगा हुआ होता है। कुछ स्टार्स दुर्गा पूजा को हर साल बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसे में काजोल (Kajolऔर रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) इस साल जुहू के पंडाल पर मां दुर्गा के दर्शन करती नज़र आईं। दोनों ने इस मौके पर बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों की खास बॉन्डिंग नज़र आ रही है। वहीं, इस दौरान काजोल पैपराजी को 'बेकार' कहती भी दिख रही हैं। आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा? 

(ये भी पढ़ें : दुर्गा पंडाल में जया बच्चन पर बुरी तरह चिल्लाती नजर आईं काजोल, कहा- 'मास्क हटाना पड़ेगा')

दरअसल, 3 अक्टूबर 2022 को दुर्गा पूजा की महा अष्टमी पर काजोल और रानी मुखर्जी को दुर्गा मां के सामने एक साथ पोज देते हुए देखा गया। वीडियो में, 90 के दशक की ये दो अभिनेत्रियां बेज रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस काजोल ने शटरबग्स को 'बेकार' कहा, क्योंकि काजोल का मानना है कि वह कभी भी उनकी अच्छी तस्वीरें क्लिक नहीं करते हैं। हालांकि, काजोल ने पैपराजी को ये बात काफी मजाकिया अंदाज में कही थी। देखिए वीडियो। 

 

(ये भी पढ़ें : Bigg Boss16: साजिद खान का समर्थन करना शहनाज गिल को पड़ा भारी, लोगों ने कहा- 'फेकनाज')

इससे पहले, 'ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने खुलासा किया था कि दुर्गा पूजा का त्योहार उनके लिए क्यों खास है? उन्होंने बताया था कि कैसे मां दुर्गा की महिषासुर से लड़ाई की बहादुरी ने उन्हें बचपन से ही प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा था, “मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं और बचपन से ही हम महिषासुर के साथ उनके वीरतापूर्ण युद्ध की कहानियां सुनते हुए बड़े हुए हैं। उन्होंने मुझे हमेशा भीतर से ताकत दी है। दुर्गा पूजा सभी बंगालियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह एक ऐसा त्योहार है, जहां हम बाहर जाकर जश्न मनाते हैं। हम अपने परिवारों के साथ घूमते हैं, दिल खोलकर खाते हैं और अपनी संस्कृति में डूब जाते हैं।"

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी काजोल और उनके परिवार ने दुर्गा पूजा का आयोजन किया। इस दौरान उनके पंडाल में रणबीर कपूर और मौनी रॉय जैसे कई सितारे मां दुर्गा का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंचे थे। इस बीच एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में काजोल, जया बच्चन को डांट लगाती दिख रही हैं। जया बच्चन को मास्क में देखकर काजोल चिल्लाते हुए कहती हैं, ''मास्क निकालना पड़ेगा, चाहे कुछ भी हो।'' हालांकि, काजोल ने बस ये हंसी-मजाक में कहा था। 

 

खैर, हमें तो दुर्गा पंडाल से वायरल हो रही सभी फोटोज और वीडियोज काफी अच्छे लगे। फिलहाल, आपको काजोल और रानी मुखर्जी का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.