रणविजय सिंह ने अपने बेटे की पहली झलक की शेयर, बेबी बॉय की उंगली पकड़े दिखे एक्टर

टीवी एक्टर रणविजय सिंह ने हाल ही में अपने बेबी बॉय की पहली झलक फैंस के साथ साझा ​की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणविजय सिंह ने अपने बेटे की पहली झलक की शेयर, बेबी बॉय की उंगली पकड़े दिखे एक्टर

'एमटीवी' चैनल के पॉपुलर शो ‘रोडीज’ सीजन 1 के विनर व एक्टर रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) और उनकी लविंग वाइफ प्रियंका सिंह ने 12 जुलाई 2021 को अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया। हाल ही में, एक्टर ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक दिखाई है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

ranvijay wife baby shower

(ये भी पढ़ें- दीया मिर्जा ने बेटे को दिया जन्म, एक्ट्रेस ने बेबी की फोटो शेयर कर बताया नाम)

पहले तो ये जान लीजिए कि, रणविजय सिंह ने साल 2014 में प्रियंका वोहरा से शादी रचाई थी। प्रियंका मूलरूप से लंदन की हैं। रणविजय और प्रियंका को एक 4 साल की एक बेटी भी है, जिसका नाम कैनात सिंह है। रणविजय ने 12 जुलाई 2021 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके अपने दोबारा पिता बनने की जानकारी दी थी। इस फोटो में एक टी-शर्ट और शूज रखे हुए  दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने 'सतनामवाहेगुरु' लिखा था, इसके साथ ही उन्होंने एक हाथ जोड़े हुए और पृथ्वी की दो अलग-अलग इमोजी बनाई थी। 

Rannvijay Singha

(ये भी पढ़ें- क्या KL राहुल ने अथिया शेट्टी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया? BCCI को बताया अपना पार्टनर)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्टर के बेबी की पहली झलक। दरअसल, 14 जुलाई 2021 को रणविजय सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बॉय की पहली झलक शेयर की है। इस फोटो में एक्टर अपने बेटे की उंगली पकड़े हुए हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने, ''#grateful #blessed #satnamwaheguruੴ'' लिखा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सभी कपल को बधाई दे रहे हैं।

Rannvijay Singha, Prianka Singha

फिलहाल, रणविजय और प्रियंका इन दिनों अपने बेबी बॉय के साथ खुशनुमा पलों को एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.