By Shivakant Shukla Last Updated:
'एमटीवी' चैनल के पॉपुलर शो ‘रोडीज’ सीजन 1 के विनर व एक्टर रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) ने मूलरूप से लंदन की रहने वाली प्रियंका वोहरा को काफी दिनों तक डेट करने के बाद साल 2014 में शादी रचाई थी। शादी के तीन साल बाद दोनों ने अपनी बेटी कैनात सिंह का वेलकम किया था। इसके बाद 12 जुलाई 2021 को कपल ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया। बेबी बॉय के जन्म को आज यानी 22 जुलाई 2021 को 10 दिन पूरे हो गए। इस बीच एक्टर की वाइफ प्रियंका ने हाल ही में, अपने दोनों बच्चों के साथ पति रणविजय की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले ये जान लीजिए कि, रणविजय सिंह ने 12 जुलाई 2021 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके अपने दोबारा पिता बनने की जानकारी दी थी। इस फोटो में एक टी-शर्ट और शूज रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने 'सतनामवाहेगुरु' लिखा था, इसके साथ ही उन्होंने एक हाथ जोड़े हुए और पृथ्वी की दो अलग-अलग इमोजी बनाई थी।
(ये भी पढ़ें: लवी सासन ने शेयर कीं अपनी गोद भराई रस्म की तस्वीरें, पति कौशिक के लिए लिखा प्यार भरा नोट)
अब आइए आपको दिखाते हैं प्रियंका द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो। दरअसल, 22 जुलाई 2021 को प्रियंका सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बॉय की पहली झलक शेयर की है। इस फोटो में रणविजय सिंह अपने न्यूबोर्न बेबी को गोद में लिए हुए बेटी कैनात के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर प्रियंका के लंदन वाले घर की लग रही है।
इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने बेटे का नाम बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मेरी दुनिया, मेरा ब्रह्मांड, और मेरा जीवन। परिवार में आपका स्वागत है जहानवीर सिंह।'' प्रियंका के इस कैप्शन से साफ है कि, कपल ने अपने बेटे का नाम जहानवीर रखा है।
(ये भी पढ़ें: मनीष रायसिंघन ने को-स्टार अविका गौर संग 'सीक्रेट बेबी' पर दिया रिएक्शन, पिता वाले बयान पर कही ये बात)
इसके पहले, 14 जुलाई 2021 को रणविजय सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बॉय की पहली झलक शेयर की थी। इस फोटो में एक्टर अपने बेटे की उंगली पकड़े हुए हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने, ''#grateful #blessed #satnamwaheguruੴ'' लिखा था।
(ये भी पढ़ें: राज कुंद्रा ने शिल्पा को गिफ्ट की हैं ये 5 महंगी चीजें, प्राइवेट जेट से डायमंड रिंग हैं इसमें शामिल)
फिलहाल, रणविजय और प्रियंका अपने घर में बेबी बॉय जहानवीर के आने से बेहद खुश हैं। दोनों इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको कपल के बेटे का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।