दीपिका पादुकोण के रूप में सुबह जागने पर क्या करेंगे रणवीर सिंह? एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

हाल ही में, एक्टर रणवीर सिंह से पूछा गया कि यदि एक सुबह वह दीपिका पादुकोण के रूप में जागते हैं, तो वह क्या करेंगे? इस पर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

दीपिका पादुकोण के रूप में सुबह जागने पर क्या करेंगे रणवीर सिंह? एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री हर बार फैंस का दिल जीत लेती है। आज यानी 14 नवंबर 2022 को कपल की शादी की चौथी सालगिरह है। हाल ही में, 'माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में शामिल हुए रणवीर सिंह से उनकी पत्नी के बारे में जब एक सवाल किया गया, तो उन्होंने जो जवाब दिया, वो अब सुर्खियों में बना हुआ है।

ranveer singh

दरअसल, बीते वीकेंड में रणवीर सिंह 'माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में शामिल हुए थे। यहां रणवीर से उनकी पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बारे में एक रोचक सवाल पूछा गया था, जिसका एक्टर ने भी मजेदार जवाब दिया था। रेड कार्पेट पर रणवीर से पूछा गया कि अगर वह एक सुबह दीपिका के रूप में उठे, तो वह क्या करेंगे? इस पर रणबीर ने जवाब देते हुए कहा, "मैं रणवीर सिंह के पास जाऊंगा और उन्हें एक किस दूंगा।"

इवेंट में उस तस्वीर ने भी फैंस का दिल जीत लिया, जब सुपरस्टार अपनी पत्नी दीपिका की तस्वीर को देखकर एकटक बस उसे देखते ही रह गए। यह तस्वीर उस वक्त से इस पॉपुलर दीवार लग लगी है, जब वह रणवीर और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' की स्क्रीनिंग के लिए फिल्म समारोह में शामिल हुई थीं।

deepika padukone

(रणवीर-दीपिका ने खरीदा 22 करोड़ का घर, देखें तस्वीरें)

अपनी सालगिरह से पहले, रणवीर को लग्जरी वियर में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हरे रंग की टोपी और एक स्टेटमेंट बैग के साथ नीले रंग के ट्रैकसूट में रणवीर को अपने घर ओर जाते हुए अपनी कार की तरफ बढ़ते हुए स्पॉट किया गया।

 

बॉलीवुड के इस पावर कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली में एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी। दोनों के प्यार की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' से हुई थी। उसके बाद कपल ने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी ऑफस्क्रीन के साथ-साथ ऑनस्क्रीन भी हिट है।

ranveer singh

वर्क फ्रंट की बात करें, तो दीपिका 'पठान' में शाहरुख खान के साथ अभिनय करती नजर आएंगी, जो जनवरी 2023 में बड़े पर्दे पर आएगी। दूसरी ओर, रणवीर फिल्ममेकर करण जौहर की 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। ये फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज़ होगी।

ranveer-deepika

फिलहाल, हम भी रणवीर-दीपिका को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई देते हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.