रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के रिश्ते में शादी के 4 साल बाद आई दरार! जानें दावे की सच्चाई

स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को टिनसेल टाउन का पावर कपल माना जाता है। एक वायरल ट्वीट में उनके अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के रिश्ते में शादी के 4 साल बाद आई दरार! जानें दावे की सच्चाई

बॉलीवुड सितारे न केवल रील लाइफ से बल्कि अपनी रियल लाइफ से भी फैंस को प्यार में विश्वास दिलाते हैं। अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ सेलेब कपल हमेशा हमारा दिल जीत लेते हैं। सबसे प्यारे सेलेब जोड़ों में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हमेशा सूची में सबसे ऊपर हैं, क्योंकि वे सच्चे प्यार के प्रतीक हैं। रणवीर और दीपिका एक-दूसरे पर प्यार और सम्मान बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

ranveer deepika

(ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग क्यूट तस्वीर की शेयर, सड़कों पर घूमती दिखीं मां-बेटी)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अपनी पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (संजय लीला भंसाली निर्देशित) के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। प्यार में पड़ने के बाद कपल ने कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया और बाद में 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। अपने वैवाहिक आनंद के लगभग चार साल बाद भी रणवीर और दीपिका का बंधन हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है। 

ranveer

(ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा-अली फजल की शादीः मेहंदी-संगीत से लेकर भोजन और सजावट तक, जानें हर डीटेल)

हालांकि, इन दिनों सोशल मीडिया उन रिपोर्टों से भर गया है, जिसमें दावा किया गया है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच चीजें ठीक नहीं हैं और यह जोड़ी जल्द ही अलग हो जाएगी। हुआ यूं कि एक ट्विटर यूजर ने एक बयान शेयर करते हुए इशारा किया कि रणवीर और दीपिका के जिंदगी में मुसीबतें आ गई हैं और उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसने कपल के प्रशंसकों को चिंतित कर दिया और वे भ्रमित हैं कि क्या अटकलें वास्तव में सच हैं? ट्वीट में लिखा है, ''ब्रेकिंग! रणवीर और दीपिका के बीच सब कुछ ठीक नहीं है!!!''

ranveer

इस बीच, एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की और चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साझा किया कि वह और दीपिका दस साल से एक साथ हैं और उन्होंने कहा कि वह उनके लिए बहुत सम्मान करते हैं। इस बारे में बात करते हुए कि क्या वे एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे, रणवीर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा, ''टचवुड, हम मिले और 2012 में डेटिंग शुरू की, ऐसे में 2022 में मुझे और दीपिका को साथ में दस साल हो गए हैं। मेरे पास उनके लिए अत्यंत सम्मान के अलावा कुछ नहीं है और मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं। मैंने अपने निजी जीवन में भी उनसे बहुत कुछ सीखा है। सभी के लिए एक मीठा सरप्राइज है। आप लोग बहुत जल्द हमें साथ देखेंगे। वह मेरे साथ हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक हैं और मैं अपने जीवन में उसके लिए बहुत आभारी हूं।''

ranveer

(ये भी पढ़ें : शाहिद कपूर-मीरा राजपूत अपने 58 करोड़ रुपए वाले नए घर में हुए शिफ्ट, बालकनी से दिखता है सुंदर नजारा)

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। फिलहाल, इन दोनों की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.