रणवीर सिंह 'चड्डी-बनियान' पहनने पर हुए ट्रोल, दीपिका पादुकोण से मिलने पहुंचे फ्रेंच रिवेरा

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट फोटो पर एक कमेंट करने के बाद रणवीर सिंह उनसे मिलने के लिए फ्रेंच रिवेरा पहुंचे हैं। हालांकि, उन्हें अपने लुक के लिए ट्रोल किया गया। आइए इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणवीर सिंह 'चड्डी-बनियान' पहनने पर हुए ट्रोल, दीपिका पादुकोण से मिलने पहुंचे फ्रेंच रिवेरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 75वें 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में भारत को गौरवान्वित कर रही हैं। वह जूरी मेंबर्स में से एक हैं और अपने आकर्षक लुक से लोगों का दिल भी जीत रही हैं। उनके लाखों प्रशंसक उनकी सुंदरता की झलक पाने के लिए उनके सोशल मीडिया हैंडल से जुड़े हुए हैं। हाल ही में, उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह भी शामिल हुए, लेकिन उन्हें अपने अंदाज के लिए बेरहमी से ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Deepika Padukone

दरअसल, 23 मई 2022 को दीपिका ने अपने स्मोकिंग 'HAWT' लुक की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, इसमें वह 'Louis Vuitton' के एक स्ट्रैपी रेड गाउन में नजर आईं। उन्होंने खुद को स्टेटमेंट लुक से स्टाइल किया था। मिनिमल मेकअप उनके लुक को बिंदास बना रहा था। नैनो-सेकंड के भीतर रणवीर ने अपनी पत्नी की इंस्टा पोस्ट पर कमेंट में लिखा था, "बस हो गया! अब मैं उड़ान भरने जा रहा हूं।"

deepika

deepika

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग मनाया मां वृंदा का बर्थडे, शेयर कीं तस्वीरें)

अब, एयरपोर्ट पर मौजूद रणवीर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हम रणवीर को सफेद गंजी (बनियान) और बैंगनी रंग के शॉर्ट्स में देख सकते हैं। उन्होंने अपने खास स्वैग को अपने साथ ले जाना सुनिश्चित किया। उनके लुक को उनकी क्विंटेसिएंट पोनीटेल ने और निखारा था। हालांकि, उनका ये लुक नेटिज़न्स को रास नहीं आया। इस पर एक नेटिजन ने तुरंत लिखा, "क्या चड्डी-बनियान में घूम रहा है।" एक अन्य ने लिखा, "ये एयरपोर्ट पर भी घर वाले कपड़े पहन लिए।" एक यूजर ने तो उनके लुक की ओर इशारा करते हुए पूछा कि, 'क्या उन्होंने नहा लिया है।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

ranveer trolls

ranveer trolls

ranveer trolls

ranveer trolls

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या के साथ लाखों रुपयों की ठगी, नए घर का इंटीरियर डिजाइनर निकला फ्रॉड)

कुछ समय पहले अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने अपना गुजराती लहजा दिखाया था। जब वीडियो में होस्ट ने उनसे पूछा था कि, वह गुजराती में 'ओवर स्मार्ट' को क्या कहते हैं, तो रणवीर ने बिना एक सेकंड बर्बाद किए कहा था, "चपली।" इस पर होस्ट ने कहा था कि, ऐसा लग रहा है कि, उन्हें ये पहले से पता था। इस पर रणवीर ने आगे कहा था, "मैं तुम्हारी भाभी को चपली बुलाता हूं।"

(ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने की BF आदिल दुर्रानी संग सगाई, फ्लॉन्ट की हीरे की अंगूठी)

वैसे, रणवीर के इस लुक के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.