रणवीर सिंह ने अपनी मां के साथ किया मजेदार डांस, तो पत्नी दीपिका संग की खूब मस्ती, देखें वीडियोज

हाल ही में, एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी मां अंजू भवनानी का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिनके वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियोज।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणवीर सिंह ने अपनी मां के साथ किया मजेदार डांस, तो पत्नी दीपिका संग की खूब मस्ती, देखें वीडियोज

बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता, जो अपनी मस्ती भरी पर्सनैलिटी से माहौल को हमेशा गरम रखते हैं। उनकी मौजूदगी इतनी ऊर्जावान होती है कि, लोग उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बी-टाउन के ‘बाबा’ यानी अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की। ‘बाजीराव मस्तानी’ के एक्टर रणवीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में, उनके कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियोज।

Ranveer Singh

दरअसल, 22 अगस्त 2021 को रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी ने अपना जन्मदिन मुंबई के ‘बास्तियन’ रेस्टोरेंट में सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में रणवीर सिंह और उनकी मां अंजू के अलावा उनकी वाइफ व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, बहन रितिका भवनानी, पिता जगजीत सिंह भवनानी, एक्टर की सास उज्जवला पादुकोण और ससुर प्रकाश पादुकोण समेत कई लोग शामिल हुए थे।

(ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की कोंकणी शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, शैंपेन लिए दिखा कपल)

Ranveer Singh With his Mother Anju Bhavnani

रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी के बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें एक्टर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि, रणवीर सिंह अपने पिता जगजीत सिंह के साथ ‘खली बली’ का सिग्नेचर स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में भी वो अपने पिता व कुछ लोगों संग डांस कर रहे हैं।

तीसरे वीडियो में एक्टर अपनी वाइफ दीपिका के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस काउच पर बैठकर आराम से अपना ड्रिंक एंजॉय कर रही हैं। आखिरी वीडियो बेहद ही खास है, क्योंकि इसमें वो अपनी मां के साथ जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनकी मां भी अपने डांस से बेटे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। मां-बेटे ने अपनी मजेदार डांस परफॉर्मेंस से पार्टी की रौनक बढ़ा दी है। रणवीर सिंह के ये वीडियोज फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के वॉर्डरोब में भरे हैं लाखों के कपड़े, जानें उनके 7 महंगे आउटफिट्स के बारे में)

रणवीर सिंह की मां अंजू के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर रेस्टोरेंट के बाहर अपनी मां और पत्नी दीपिका के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अपनी मां के लिए ‘बार बार ये दिन आए’ गाना गाते देखे गए थे।

इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपनी खूबसूरत पत्नी दीपिका पादुकोण संग भी रोमांटिक पोज दिए थे। लुक की बात करें तो, रणवीर ने व्हाइट हाफ टी-शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जैकेट और रिप्ड जींस पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का हैट लगाया था, जिसमें वो काफी कूल लग रहे थे, दूसरी ओर दीपिका रेड टॉप और ब्लैक कलर के लैदर जींस में स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, एक्टर की मां ग्रीन आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के पास है 2.6 करोड़ की घड़ी, व्हाइट गोल्ड व डायमंड बनाते हैं इसे बेहद खास)

फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, रणवीर सिंह अपनी वाइफ से लेकर अपनी मां तक, सभी फैमिली मेंबर्स को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। तो आपको एक्टर के वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- विरल भयानी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.