दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज देना चाहते थे रणवीर सिंह, प्लान कुछ इस तरह हुआ फ्लॉप

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को बर्थडे पर एक प्यारा सा गिफ्ट देने वाले थे, लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाए। यहां जानिए कि रणवीर का प्लान आखिरकार कैसे फेल हुआ।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज देना चाहते थे रणवीर सिंह, प्लान कुछ इस तरह हुआ फ्लॉप

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते दिन यानि 5 जनवरी को पूरे 34 साल की हो गईं। अपना 34वां बर्थडे उन्होंने काफी खास तरीके से मनाया। दरअसल इस बार दीपिका अपनी फिल्म छपाक के चलते लखनऊ में थीं। दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना बर्थडे मनाया। हालांकि, उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी दीपिका का बर्थडे और स्पेशल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी और वो भी उनके साथ लखनऊ जा पहुंचे। वैसे पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए इस बार रणवीर सिंह ने कुछ और ही सरप्राइज प्लान किया था। मगर रणवीर का ये प्लान सफल नहीं हो पाया, जिसकी वजह से उन्होंने दीपिका को खुश करने के लिए दूसरे प्लान का चुनाव किया।

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर उनके लिए एक अपार्टमेंट लेना चाहते थे, जिसको उन्होंने दीपिका के नाम पर बुक किया था। इस अपार्टमेंट की सबसे खास बात ये थी कि यहां से समुद्र का बेहद और प्यारा नजारा साफ़ देखने को मिलता है। हालांकि, रणवीर का ये प्लान काम नहीं कर पाया क्योंकि उनसे पहले ही इस अपार्टमेंट का खरीददार कोई और बन गया। जिसकी वजह से रणवीर थोड़े दुखी जरुर हुए, लेकिन उन्होंने दीपिका को खुश करने के लिए दूसरा प्लान ढूंढ ही निकाला। (ये भी पढ़ें: गर्दन से आरके टैटू हटाने पर दीपिका पादुकोण ने दिया रिएक्शन, इशारों में कहती दिखीं ये बड़ी बात)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण के बर्थडे को खास बनाने के लिए रणवीर उनके साथ लखनऊ पहुंच गए। लखनऊ जाते हुए दोनों की मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों और वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे रणवीर अपनी पत्नी दीपिका का हाथ थामे हुए उन्हें काफी स्पेशल फील करा रहे हैं। इस दौरान दोनों एकसाथ काफी क्यूट भी लग रहे हैं।

इतना ही नहीं, रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण की दो प्यारी सी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। रणवीर ने दीपिका के बचपन की क्यूट तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उसके साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। रणवीर ने लिखा कि, ‘हैप्पी बर्थडे माय लिटिल मर्श्मेलो।’ वहीं, फैंस के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी दीपिका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रही हैं। ऐसे में अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका की मैरिड लाइफ जितनी बेहतरीन है, उतनी ही दिलचस्प इनकी लव स्टोरी भी है। (ये भी पढ़ें: न्यू ईयर के मौके पर गर्लफ्रेंड संग कुछ ऐसे प्यार लुटाते नजर आए रिषभ पंत, शेयर की ये शानदार फोटो)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के दौरान बढ़ी थी। इसके बाद दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर नवंबर साल 2018 को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक है। यही कारण है कि दोनों फैंस को मेजर रिलेशनशिप गोल्स देने से कभी पीछे नहीं हटते। 

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वहीं दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘83’ में भी एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। (ये भी पढ़ें: नेहा पेंडसे की संगीत सेरेमनी में लगा पंजाबी तड़का, देखिए कैसे अपने मंगेतर संग बिखेरा अपना जलवा)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, फिल्म ‘83’ दीपिका और रणवीर की साथ में चौथी फिल्म है। दोनों साथ में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में नजर आ चुके हैं। वैसे आपको दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में जरुर बताएं। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.