रणवीर सिंह से पूछा गया- 'हग पसंद है या किस?', एक्टर के जवाब ने साबित किया दीपिका क्यों हैं इतनी लकी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से हाल ही में, एक रैपिड फायर राउंड में पूछा गया कि, उन्हें हग पसंद हैं या किस, जिसका एक्टर ने बेहद खूबसूरती से जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

रणवीर सिंह से पूछा गया- 'हग पसंद है या किस?', एक्टर के जवाब ने साबित किया दीपिका क्यों हैं इतनी लकी

वो नवंबर 2018 का समय था, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ग्रैंड वेडिंग हुई थी। दोनों ने अपनी शादी में भारी कढ़ाई वाले आउटफिट्स पहने थे और उनकी शादी की सेरेमनीज में कैंडिड तस्वीरों ने हमारे दिल चुरा लिए थे। जब दीपिका ने रणवीर संग सात फेरे लिए थे, तब हम सभी को पता था कि, इन दोनों की जोड़ी सभी लोगों के लिए कपल गोल सेट करेगी। और ये बात बिल्कुल सच साबित हुई है।

deepika padukone and ranveer singh

रणवीर और दीपिका के बीच शादी के तीन सालों बाद भी एक-दूसरे के लिए गहरा प्यार देखने को मिलता है। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल की लिस्ट में करीना कपूर-सैफ अली खान, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के अलावा ये दोनों भी शामिल हैं। दोनों एक-दूसरे को पाकर काफी लकी महसूस करते हैं और ये बात उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में शेयर की है। हाल ही में, रणवीर ने सोशल मीडिया पर शेयर किये गए अपने लेटेस्ट वीडियो में कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसने हमें ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, उनकी पत्नी दीपिका वाकई काफी लकी हैं।

(ये भी पढ़ें: सारा अली खान ने अब्बू सैफ और मां अमृता के खराब रिश्ते पर की बात, किए हैरान करने वाले खुलासे)

deepika padukone and ranveer singh

दरअसल, 03 नवंबर 2021 को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्टर ‘NBA स्टाइल’ के साथ रैपिड फायर राउंड खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि, वो हग ज्यादा पसंद करते हैं या किस? जिस पर रणवीर ने जवाब दिया कि, वो हग्स और किस दोनों ही पसंद करते हैं, क्योंकि वो शारीरिक रूप से स्नेही परिवार से आते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि, किस थोड़े आगे के लेवल के लिए होते हैं, क्योंकि वो गले मिलने से ज्यादा व्यक्तिगत होते हैं। एक्टर ने वीडियो में बताया कि, चूंकि आप किसी से भी गले मिल सकते हैं, इसलिए वो उन्हें ज्यादा प्रेफर करते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, रणवीर और दीपिका पहली बार संजय लीला भंसाली की डिनर पार्टी में मिले थे। यहीं पर रणवीर पहली ही नजर में एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। उस दौरान दीपिका ने रणवीर को भाव नहीं दिया था। हालांकि, रणवीर ने मन ही मन ठान लिया था कि, एक्ट्रेस ही उनकी लेडीलव बनेंगी। काफी पापड़ बेलने के बाद आखिरकार रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के दिल में जगह बना पाए। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। रणवीर और दीपिका ने 14 व 15 नवंबर 2018 को दोनों सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी। उसके बाद से ही ये कपल एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आता है।

(ये भी पढ़ें: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आयुष विज ने GF साक्षी से रचाई शादी, अरिया अग्रवाल ने शेयर कीं फोटोज)

deepika padukone and ranveer singh

फिलहाल, रणवीर और दीपिका एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने से कभी नहीं कतराते हैं। तो आपको एक्टर का ये जवाब कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.